दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सोलर पैनल लगवाने पर अब मिलेगी 30 हजार रुपए की एक्स्ट्रा सब्सिडी

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की जनता के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दिल्ली के लोगों को अब गर्मी के मौसम में एसी- कूलर के भारी- भरकम बिजली बिल की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. दिल्ली की नवनिर्वाचित BJP सरकार ने पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत 30 हजार रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी देने का फैसला लिया है.

Solar System

अतिरिक्त सब्सिडी का मिलेगा लाभ

दिल्ली में अभी तक रेजिडेंशियल सोलर पैनल लगवाने पर 78 हजार रुपए सब्सिडी मिल रही थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1 लाख 8 हजार रुपए कर दिया गया है. यानि सब्सिडी में 30 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है. सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है.

पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत, आप अपने घर की छत पर 3 kW क्षमता का सोलर पैनल लगवा सकते हैं. इस पैनल से प्रत्येक महीने आपको 300 यूनिट तक फ्री बिजली मिल सकती है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि 3 किलोवॉट तक के आवासीय सौर ऊर्जा प्लांट के लिए हमारी सरकार 30 हजार रुपए अतिरिक्त सब्सिडी देगी.

प्रत्येक किलोवॉट पर 10 हजार रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी का लाभ मिलेगा. केंद्र सरकार पहले ही इस योजना के तहत 3 किलोवॉट तक के सोलर पैनल लगवाने के लिए 78 हजार रुपए की सब्सिडी दे रही है. अब दिल्ली सरकार की ओर से 30 हजार रुपए की सब्सिडी मिलाकर कुल 1 लाख 8 हजार रुपए सब्सिडी मिलेगी.

यह भी पढ़े -  पश्चिमी UP व हरियाणा के रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5- 13 मई तक रद्द रहेगी कई ट्रेनें

नई योजना भी लांच करेगी सरकार

दिल्ली सरकार ने स्पष्ट करते हुए कहा कि यदि कोई 1 किलोवॉट का भी आवासीय सोलर पैनल लगवाता है, तो भी उसे 10 हजार रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी का लाभ मिलेगा. यानि 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाने की बाध्यता नहीं होगी. सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली की बीजेपी सरकार ‘पीएम सूर्य घर: फ्री इलेक्ट्रिसिटी योजना स्टेट टॉप- अप स्कीम’ के नाम से एक नई योजना भी लांच करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.