खुशी से झूम उठे किसान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त

नई दिल्ली | भारत सरकार की तरफ से देशभर में किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है. आज की इस खबर में हम आपको किसानो के लिए चलाई जा रही पीएम किसान योजना के बारे में जानकारी देने वाले हैं. पिछले काफी समय से किसान इस योजना की 20वीं किस्त के बारे में नई अपडेट जानना चाहते हैं. सरकार की तरफ से चलाई जा रही इस योजना के जरिए देश के सभी राज्यों के किसानों को लाभ दिया जा रहा है.

Farmer Kisan

किसानों के लिए बड़ी अपडेट

प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जाती है. इस योजना से जुड़ने वाले किसानों को 2-2 हजार की तीन किस्त साल में दी जाती है. इस प्रकार कुल मिलाकर उन्हें 6000 रुपये की राशि मिलती है. अब किसान 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अभी तक इस योजना की 19 किस्त जारी हो चुकी है. अगर आप भी किसान है और नई किस्त का इंतजार कर रहे है, तो इससे पहले आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है.

इन्हीं किसानों को मिलेगा योजना का लाभ

अगर आपको 20वीं किस्त का लाभ लेना है तो सबसे पहले ई- केवाईसी करवानी होगी, अगर आपने अभी तक भी ई- केवाईसी नहीं करवाई है तो आपको 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा. आप आधिकारिक वेबसाइट पीएम kisan.gov.in पर जाकर भी ई- केवाईसी करवा सकते हैं.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली में एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंच होगी आसान, 4 नए कॉरिडोर बनाएगी सरकार

प्रधानमंत्री किसान योजना से जुड़ने के बाद आपको भू-सत्यापन भी करवाना होगा. इसमें विभाग की तरफ से किसानों की जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है, अगर आपने यह नहीं करवाया हुआ है तो भी आपको किस्त का लाभ नहीं मिलेगा.

अगर आप चाहते हैं कि आपको नई किस्त का लाभ मिले तो जरूरी है कि आपका आधार लिंकिंग होना चाहिए, तभी आपको इसका लाभ मिलने वाला है.

इस दिन जारी होगी 20वीं किस्त

जल्द ही 20वीं किस्त का इंतजार खत्म किया जा सकता है. किसान भी इस खबर को सुनकर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. इस योजना की 19वीं किस्त फरवरी महीने में जारी की गई थी. अब किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. इसको लेकर खबरें सामने आ रही है कि जून महीने में इसे जारी कर दिया जाएगा, हालांकि अभी तक इसको लेकर आधिकारिक कोई तिथि का ऐलान नहीं किया गया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.