Monsoon 2025: देश में समय से पहले मानसून की दस्तक, जानिए बरसात को लेकर क्या बोले IMD विशेषज्ञ?

नई दिल्ली, Monsoon 2025 | भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा शनिवार को बताया गया कि केरल में मानसून पहुंच चुका है. आमतौर पर यह 1 जून को दाखिल होता है लेकिन अबकी बार 8 दिन पहले ही केरल पहुंच चुका है. मौसम विभाग पहले ही यह संभावना जता चुका था कि इस बार मानसून जल्दी एंटर करेगा.

Barish Rain Weather Mausam

देश के कई इलाकों में पहले से हो रही बरसात

बता दें कि बीते काफी दिनों से देश के ज्यादातर इलाकों में बरसात देखने को मिल रही है. आईएमडी ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मई 2025 को दक्षिण पश्चिम मानसून केरल में पहुंच चुका है. आमतौर पर 1 जून को मानसून की एंट्री होती है. दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्य तारीख से 8 दिन पहले पहुंच चुका है. साल 2009 में 23 मई को मानसून दाखिल हुआ था, उसके बाद यह पहली बार है कि मानसून इतनी जल्दी पहुंचा है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

अन्य राज्यों में समय से पहले नहीं होगी बारिश

साल 2024 में मानसून ने 30 मई को दस्तक दी थी. आईएमडी द्वारा जानकारी दी गई कि आने वाले कुछ दिनों के दौरान अन्य राज्यों में भी मानसून के दस्तक देने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान केरल में भारी बरसात होने के आसार हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून की समय से पहले पहुंचने से यह जरूरी नहीं कि अन्य राज्यों में भी बरसात समय से पहले हो.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts