हरियाणा सरकार टूरिज्म को देगी बढ़ावा, NCR में बनेगा भारत का सबसे पहला डिज्नी लैंड

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी घोषणा की हैं. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि NCR क्षेत्र में भारत का सबसे पहला डिज्नी लैंड बनाने की योजना है. इसके लिए जल्द ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है.

Disneyland

पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इस डिज्नी लैंड को 500 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा. इसके लिए तीन जगहों पर जमीन को चिह्नित किया गया है और विचार-विमर्श के बाद इनमें से एक जगह को फाइनल किया जाएगा. 30 मई को रोहतक में होने वाले राज्यस्तरीय भगवान परशुराम जयंती समारोह का न्यौता देने यमुनानगर पहुंचे विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने भी डिज्नी लैंड बनाए जाने की जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. जहां पर भी सुधार की गुंजाइश है, तत्काल प्रभाव से उस काम को पूरा किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में होगी भारी बारिश; पढ़ें अपने शहर का हाल

टूरिज्म में जल्द दिखेगा सुधार

पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि टूरिज्म में सुधार और विकास को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि प्रदेश के 5 टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स को पीपीपी मोड पर संचालित करने की तैयारी की जा रही है. डॉ शर्मा ने बताया कि जब से हरियाणा के टूरिज्म परिसर में आनलाइन बुकिंग सिस्टम शुरू हुआ है, तब से काफी हद तक सुधार देखने को मिला है. राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं टूरिस्ट स्पॉट पर पर्यटकों की संख्या को बढ़ावा देने के लिए नए प्रयास किए जा रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.