हरियाणा में पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी, इन शहरों में सैनिक सदन का होगा निर्माण

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार (Nayab Saini Govt) ने सैनिकों के कल्याणार्थ हेतु कई बड़े कदम उठा रही है. इसी कड़ी में प्रदेश के दो शहरों जींद और नारनौल में सैनिक सदन बनाने की घोषणा की गई है. दोनों शहरों में सैनिक सदन के निर्माण को लेकर राज्य सरकार ने लगभग 6 साल बाद अपनी मंजूरी प्रदान की है.

Indian Army

मिलेगा कई सुविधाओं का लाभ

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जींद में सैनिक सदन निर्माण के लिए 9 करोड़ 98 लाख 40 हजार रुपए की मंजूरी प्रदान की है.  नारनौल में सैनिक सदन निर्माण के लिए 14 करोड़ 78 लाख 25 हजार रुपए की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की गई है. अब संबधित विभाग बहुत जल्द इन सैनिक सदनों का निर्माण करेंगे. प्रदेश सरकार के इस फैसले पर पूर्व सैनिकों ने खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है.

राज्य के इन दोनों शहरों में सैनिक सदन खुलने से पूर्व सैनिकों को एक ही छत्त के नीचे सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा. सैनिक सदन में पूर्व सैनिकों को विश्राम गृह, जिला सैनिक एवं अर्द्धसैनिक कल्याण कार्यालय, सामुदायिक हाल, पॉलिक्लीनिक जैसी सभी सुविधाओं का लाभ एक ही जगह पर मिलेगा. इसके साथ ही कैंटीन व पार्किंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

लंबे समय से थी मांग

हरियाणा में लाखों पूर्व सैनिक व उनके परिवार रहते हैं. अधिकांश जिलों में सीएसडी कैंटीन व पॉलीक्लीनिक अलग-अलग स्थानों पर किराए के भवनों में चल रहे हैं. इससे पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. प्रदेश के पूर्व सैनिकों की सालों से मांग थी कि ये सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध करवाई जाए. इसके लिए उन्होंने कई बार सरकार से मुलाकात कर अपनी मांग भी दोहराई थी.

पिछले दिनों मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जींद और नारनौल में सैनिक सदन खोलने की मंजूरी देने के साथ ही निर्माण के लिए अब राशि भी स्वीकृत कर दी है. सरकार के इस कदम से पूर्व सैनिकों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.