भिवानी, Haryana Weather Update | हरियाणा में लगातार मौसम का बदलता रूप देखने को मिल रहा है. आज 26 मई को सुबह 7:30 बजे से पलवल में बरसात जारी है. नूँह, पानीपत और झज्जर में भी बूंदाबांदी देखने को मिल रही है. दूसरी तरफ भिवानी, रोहतक, गुरुग्राम, सोनीपत और नारनौल में सुबह से ही आसमान बादलों से ढका हुआ है. वहीं, जींद, फतेहाबाद और यमुनानगर में मौसम साफ बना हुआ है.
तापमान में आई गिरावट
कल देर रात फरीदाबाद में बरसात दर्ज़ की गई. बरसात के बाद से तापमान में गिरावट देखने को मिली है. प्रदेश का अधिकतम तापमान 6.9 डिग्री गिरावट के साथ सामान्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. कल 36.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म जिला भिवानी रहा. मौसम विभाग द्वारा आज पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में 25% तक बरसात की संभावना जताई गई है.
इन जिलों में होगी बारिश
चंडीगढ़ मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 27 मई को प्रदेश के 3 जिलों पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर में 25 से 50% तक बरसात के आसार बने हुए हैं. वहीं कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25% तक बरसात होने के आसार बने हुए हैं.
अगले दिन 28 मई को पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर में 25 से 50% और कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25% तक बरसात के आसार हैं. 29 मई को पूरे हरियाणा में बरसात की संभावना है. पंचकूला व यमुनानगर में 50- 75 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है.
