हरियाणा: 6 जून से शुरू होगी ITI में दाखिले की प्रक्रिया, मोबाइल पर भेजी जाएगी जानकारी

फरीदाबाद | हरियाणा में 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं. ऐसे में अब छात्र आगे की पढ़ाई के लिए एडमिशन लेंगे. राज्य के जो भी युवा आईटीआई में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए एक जरूरी अपडेट है. बता दें कि ITI में दाखिले की प्रक्रिया 6 जून से शुरू होने जा रही हैं. फरीदाबाद जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआई) में एडमिशन के लिए 6 से 20 जून तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी. इस दौरान छात्र ऑनलाइन मोड में आवेदन कर पाएंगे.

Exam Jobs

2100 सीट उपलब्ध

हरियाणा कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से आवेदन का पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा. फरीदाबाद की बात करें तो यहां के 8 राजकीय आइटीआई संस्थान के विभिन्न ट्रेड में 2,100 सीट उपलब्ध है. इन सीटों पर एडमिशन के लिए 6 जून से आवेदन शुरू होंगे. ऐसे में जो भी विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह 6 जून से आवेदन कर पाएंगे. जो भी छात्र जिस भी ट्रेड से आईटीआई करना चाहता है, वह उसके लिए आवेदन कर सकता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 393 सरकारी स्कूलों की बड़ी लापरवाही, शिक्षा विभाग ने जारी किया अल्टीमेटम

मोबाइल पर भेजी जाएगी जानकारी

हरियाणा कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने इसे लेकर जानकारी भी साझा कर दी है. डिपार्टमेंट के पोर्टल पर सभी स्टूडेंट्स सीट और कोर्स सहित अन्य अपडेट देख सकते है. काउंसलिंग की तिथि और दाखिले से जुड़ी जानकारी 6 जून के बाद छात्रों द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिये भेजी जाएगी. ज्यादा जानकारी के लिए छात्र नियमित रूप से विभाग की वेबसाइट भी चेक करते रहें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.