दिल्ली से मेरठ की दूरी मात्र 45 मिनट में होगी पूरी, इस तारीख से दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र के लोगों को सार्वजनिक परिवहन के रूप में तीव्र गति के एक और विकल्प की सुविधा मिलने जा रही है. बता दें कि दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम के बीच 15 जून के बाद नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) के संचालन को हरी झंडी दिखाने की तैयारियां शुरू हो गई है.

Rapidx Train

45 मिनट में पूरा होगा सफर

इस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन शुरू होने पर 82 किलोमीटर लंबी इस यात्रा को मात्र 45 मिनट में पूरा किया जा सकेगा. इस कॉरिडोर के 55 किलोमीटर हिस्से पर ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है जबकि शेष 27 किलोमीटर हिस्से पर तेज गति से काम चल रहा है.

15 जून के बाद संचालन करने की योजना

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के मैनेजिंग डायरेक्टर शलभ गोयल ने शनिवार को इस कॉरिडोर पर चल रहे काम का निरीक्षण किया और इस दौरान उन्होंने फिनिशिंग कार्यों को तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि हर हाल में 15 जून के बाद नमो भारत ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखाई जा सकें.

NCRTC के एक अधिकारी ने बताया कि सराय काले खां से मोदीपुरम तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. अब फिनिशिंग कार्य अंतिम चरण में है. नमो भारत और मेरठ मेट्रो दोनों का ट्रायल चल रहा है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

कब हुई थी शुरुआत?

21 अक्टूबर 2023 को 17 किलोमीटर के पहले हिस्से पर ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद से इसका लगातार विस्तार किया जा रहा है. दिल्ली में साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच हिस्से का उद्घाटन इसी साल 5 जनवरी को किया गया था.

न्यू अशोक नगर (दिल्ली) से मेरठ दक्षिण तक नमो भारत ट्रेन में प्रति व्यक्ति किराया स्टैंडर्ड क्लास के लिए 150 रुपए और प्रीमियम क्लास के लिए 180 रुपए तय किया गया है. आनंद विहार से मेरठ दक्षिण तक स्टैंडर्ड क्लास में 130 रुपए और प्रीमियम क्लास में यात्रा करने पर 156 रुपए का भुगतान करना होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.