दिल्ली में रिंग रोड को ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, इन 4 जगहों पर बनेंगे यू- टर्न

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में रिंग रोड पर विधानसभा से किंग्सवे कैम्प तक लगभग 3 किलोमीटर लंबे हिस्से पर ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए चार जगहों पर यू- टर्न बनाने की योजना बनाई गई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) और लोक निर्माण विभाग (PWD) ने मिलकर इस योजना का जल्द ट्रायल शुरू करने का फैसला लिया है.

Ring Road

ट्रैफिक जाम से बढ़ती है परेशानी

विधानसभा से किंग्सवे कैम्प तक लगभग 3 किलोमीटर लंबी यह सड़क दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस, मॉल रोड और यूनिवर्सिटी मेट्रो स्टेशन से होकर गुजरती है. भीड़- भाड़ वाले इन जगहों पर खासकर पीक आवर्स के दौरान भयंकर ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता हैं. यदि ट्रैफिक सिग्नल पर ठहराव न हो, तो आधे घंटे से ज्यादा के इस सफर को पूरा करने में लगभग 10 मिनट का समय लगेगा.

रिंग रोड पर विधानसभा से किंग्सवे कैम्प तक हर 375 मीटर दूरी पर एक ट्रैफिक सिग्नल हैं, जिससे लोगों को 8 ट्रैफिक सिग्नल पर ठहराव करना पड़ता है. इन सिग्नलों पर ठहराव का समय 20 सेकंड से 2 मिनट तक रहता है. ऐसे में लोगों को इस दौरान खासी परेशानी झेलनी पड़ती है. अब इस परेशानी को दूर करने के लिए खालसा कॉलेज से सिविल लाइंस तक की सड़क को सिग्नल- फ्री बनाने की योजना बनाई गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

सड़क सुरक्षा पर काम करने वाली गुरु हनुमान सोसाइटी ऑफ भारत के प्रमुख अतुल रंजीत ने बताया कि उन्होंने इन सिग्नलों को हटाकर रणनीतिक रूप से 4 स्थानों पर यू- टर्न लगाने का प्रस्ताव दिया है. इससे ट्रैफिक संचालन में सुधार देखने को मिलेगा और लोगों को ट्रैफिक सिग्नलों पर ठहराव करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. इससे उनके समय की बचत होगी.

इन जगहों पर यू- टर्न बनाने की योजना

मॉल अपार्टमेंट के गेट नंबर- 1 और 4, दिल्ली यूनिवर्सिटी मेट्रो स्टेशन, मजनू का टीला मोड़ और सिविल लाइंस थाने के बीच में लगाया जाएगा. इसके साथ ही, कई स्थानों पर जैसे खालसा कॉलेज और मॉल रोड के पास सेंट्रल वर्ज को बंद करने की सिफारिश की गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.