DDA Housing Yojana 2025: दिल्ली में सस्ते दामों पर घर पाने का सुनहरा मौका, कल से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

नई दिल्ली, DDA Housing Yojana 2025 | अगर आप भी राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो इस  खबर को पढ़ने के बाद आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. दरअसल, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने साल 2025 के लिए अपनी नई हाउसिंग स्कीम “अपना घर आवास योजना 2025” को लॉन्च कर दिया है. इस योजना के अंतर्गत 7,500 फ्लैट्स राजधानी के तीन प्रमुख क्षेत्रों नरेला, सिरासपुर, और लोकनायक पुरम में बेहद कम दामों पर उपलब्ध कराए जाएंगे.

Flats

27 मई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

अपना घर आवास योजना 2025 के तहत आवेदन की प्रक्रिया 27 मई 2025 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और 26 अगस्त 2025 तक आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाओगे. आवेदन करने से जुड़ी पूरी जानकारी आपको DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी.  खास बात यह है कि इस स्कीम में जो पहले आवेदन करेगा, उसे पहले मौका मिलेगा.

कौन-कौन से वर्गों के लिए हैं फ्लैट्स?

  • EWS
  • LIG
  • MIG
  • HIG
यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

कहाँ कितने फ्लैट्स?

निचे आपको लोकेशनवाइज डाटा दिया गया है:

नरेला क्षेत्र में:

  • 694 EWS
  • 384 LIG
  • 386 MIG
  • 226 HIG

सिरासपुर में:

  • 564 LIG फ्लैट्स

लोकनायक पुरम में:

  • 150 LIG
  • 96 MIG फ्लैट्स

कितनी मिल रही छूट?

  • LIG फ्लैट्स (सभी क्षेत्रों) पर 25% की छूट
  • EWS, MIG और HIG (केवल नरेला में) पर 15% की छूट
  • MIG (लोकनायक पुरम) पर भी 15% की छूट

बुकिंग अमाउंट की जानकारी

स्कीम में आवेदन करते समय आपको निम्नलिखित बुकिंग अमाउंट जमा करना होगा:

  • EWS: ₹50,000
  • LIG: ₹1,00,000
  • MIG: ₹4,00,000
  • HIG: ₹10,00,000
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.