दिल्ली में छात्रों के लिए लगेगा एजुकेशन फेयर, मिलेगा करियर गाइडेंस; फ्री होगी एंट्री

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले महीने 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद आगे की पढ़ाई की योजना बना रहे स्टूडेंट्स के लिए भव्य एजुकेशन फेयर (Education Fair) का आयोजन किया जाएगा. 7 से 8 जून तक प्रगति मैदान में चलने वाले इस फेयर में देश- विदेश की कई यूनिवर्सिटीज भी शामिल होंगी. इससे विद्यार्थियों को काफी ज्यादा फायदा मिलेगा.

Education Fair

मिलेगा करियर गाइडेंस

जिन विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, डिजाइनिंग, होटल मैनेजमेंट, बिजनेस, मीडिया, साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स या अन्य किसी फील्ड में करियर ग्रोथ करने की इच्छा है, वे इस फेयर में आकर पूरी जानकारी हासिल कर पाएंगे. इसके अलावा, छात्रों को कोर्स सिलेक्शन से लेकर एडमिशन प्रोसेस, फीस, करियर स्कोप समेत तमाम जानकारियां दी जाएंगी. इस दौरान करियर एक्सप्रेस द्वारा काउंसलिंग, सेमिनार और वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा. यहां स्टूडेंट्स अपने भविष्य की जरूरत के हिसाब से अपने करियर के बारे में सही गाइडेंस प्राप्त कर पाएंगे.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

फ्री होगी एंट्री

विद्यार्थी कौन सा फील्ड चुनें और कौन- सा ऑप्शन उनके लिए बेहतर रहेगा, ऐसी तमाम जानकारियां उन्हें उपलब्ध करवाई जाएंगी. यहां इंस्टिट्यूट स्कॉलरशिप प्रोग्राम्स की भी पूरी जानकारी दी जाएगी और जो काबिल छात्र होंगे उन्हें खास छूट के साथ फैलोशिप भी ऑफर की जा सकती है. यहां आने के लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है. यहां एंट्री सभी के लिए फ्री रखी गई है. यहां आकर गाइडेंस प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को डॉक्यूमेंट की मार्कशीट कॉपी और आईडी प्रूफ साथ लेकर आना होगा. यह फेयर दिल्ली के प्रगति मैदान के हॉल नंबर 12 में 7 से 8 जून तक सुबह 10:00 से शाम 7:00 बजे तक लगेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts