दिल्ली वालों के लिए गुड न्यूज़, पेंशन बढ़ाने की तैयारी में सरकार; यह होंगे पात्र

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली वालों के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) एक नया फैसला लेने वाली हैं, जिसके तहत बुजुर्गों और दिव्यांगों को अब ज्यादा फायदा मिलने वाला है. दरअसल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा बुजुर्गों और दिव्यांगों की पेंशन में इजाफा किया जा सकता है. मिली जानकारी के अनुसार, इनकी मासिक पेंशन में ₹500 की बढ़ोतरी की जा सकती है.

NPS PENSION

वित्त मंत्रालय से मंजूरी के बाद लागू होगा प्रस्ताव

मिली जानकारी के अनुसार, इन लोगों की मासिक पेंशन में ₹500 की बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार हो चुका है. समाज कल्याण विभाग द्वारा इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है और उसे वित्त मंत्रालय को भेज दिया गया है. वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसे कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा. अंतिम मोहर लगने के बाद यह योजना धरातल पर लागू कर दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

इस दिन से हो सकती है लागू

लाभार्थियों को हर महीने ₹2000 से ₹2500 तक की मासिक पेंशन दी जाती है. यह राशि लाभार्थी की उम्र और श्रेणी के अनुसार तय की जाती है. यदि दिल्ली सरकार इस पेंशन में इजाफा करती है तो पेंशन बढ़कर ₹2500 से ₹3000 तक पहुंच सकती है. सरकार द्वारा यह कदम जन कल्याण नीतियों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है.

इससे खासतौर पर बुजुर्गों और दिव्यांगों को सहारा मिलेगा, जो अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पेंशन पर निर्भर रहते हैं. मिली जानकारी के अनुसार, यह बढ़ी हुई पेंशन 2024- 2025 की दूसरी तिमाही से लागू की जा सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts