रेल यात्रियों के लिए जरुरी खबर, अब ट्रेन में हर यात्री की सीट खुद नहीं होगी अपग्रेड; बड़ा बदलाव लागू

रेवाड़ी | भारतीय रेलवे (Indian Railways) में सफ़र करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, रेलवे ने वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों की सीट अपग्रेड करने की योजना में बदलाव कर दिया है. इस बारे में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जयपुर पूजा मित्तल के अनुसार, अब यह सुविधा पहले की तरह खुद से ही सभी यात्रियों को नहीं मिल पाएगी. इसके लिए अब यात्रियों को टिकट बुक करते समय इस विकल्प को चुनना होगा, तभी वह इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे.

Vande Bharat Train

यह बदलाव हुए लागू

इस नई योजना में श्रेणियों की तय अनुक्रमिक सूची बनाई गई है. इसके चलते एक यात्री को अधिकतम दो स्तर ऊपर तक ही अपग्रेड किया जाएगा और प्रथम श्रेणी एसी व कार्यकारी वर्ग के लिए केवल उससे ठीक नीचे वाली श्रेणी से ही अपग्रेडेशन होगा. इसी तरह सेकंड एसी से ही फर्स्ट एसी में व सीसी से ही ईसी या ईवी में अपग्रेड किया जाएगा.

वरिष्ठ नागरिकों या विशेष कोटे के तहत लोअर बर्थ कोटा में टिकट लेने वालों यात्रियों के लिए भी यह चेतावनी दी जाएगी कि सीट अपग्रेड होने पर ऊपरी या मिडिल बर्थ मिल सकती है. ऐसे यात्रियों को अपग्रेडेशन विकल्प सोच- समझकर ही चुनने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

2006 में हुई थी शुरुआत

भारतीय रेलवे के अनुसार, भविष्य में यदि कोई नई श्रेणी शुरू होती है, तो अपग्रेडेशन दो स्तर तक उसी क्रम के आधार पर किया जाएगा. जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे ने 2006 में इस स्कीम की शुरुआत की थी, जिसमें ट्रेन में खाली सीटों को बेहतर उपयोग में लाने के लिए पूरा किराया अदा करने वाले यात्रियों को अगली श्रेणी में ट्रांसफर कर दिया जाता था. यह सुविधा सभी ट्रेनों, श्रेणियों बैठने व सोने वाले डिब्बों में लागू थी. समय के अनुसार अब इसमें बदलाव हो गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.