केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, खरीफ सीजन से पहले किसानों को तोहफा; MSP में हुई बढ़ोतरी

चंडीगढ़ | केंद्र सरकार (Central Govt) द्वारा खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की गई है, जिससे किसानों को अच्छा खासा लाभ मिलेगा. इसे लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है. बता दें कि यह निर्णय किसानों की आय दुगनी कर सकती है. खरीद और उपज को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है.

Kisan Fasal

धान का MSP वर्तमान में 2300 रुपए प्रति क्विंटल है, जिसे बढ़ाकर 2369 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है. वर्ष 2013- 14 के मुकाबले 81% की वृद्धि हुई है, जबकि ए ग्रेड धान का MSP वर्तमान में 2320 रुपए प्रति क्विंटल है, जिसे बढ़ाकर 2389 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है.

खुशी का माहौल

इतनी ज्यादा बढ़ोतरी से किसानों के बीच खुशी का माहौल है. बता दें कि देश के विकास के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा मिलकर किसानों के हित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं. इससे किसानों को कोई नुकसान ना हो और उपज में बढ़ोतरी हो सके. इसके अलावा, नई- नई स्कीम चलाई जा रही हैं. इसका फायदा धरातल स्तर पर किसानों को देखने को मिल रहा है.

देखें लिस्ट

फसल पुराना MSP (₹/क्विंटल) नया MSP (₹/क्विंटल) 2013-14 से वृद्धि (%)
धान (सामान्य) 2300 2369 81
धान (A ग्रेड) 2320 2389 78
मूंग 8682 8768 95
बाजरा 2625 2775 122
रागी 4290 4886 226
मूंगफली 6783 7263 82
सूरजमुखी 7280 7721 109
सोयाबीन 4892 5328 108
कपास (मिडियम स्टैपल) 7121 7710 108
कपास (लॉन्ग स्टैपल) 7521 8110 103
ज्वार (हाइब्रिड) 3371 3699 147
ज्वार (मालदंडी) 3421 3749 147
तिल 9267 9846 119
रामतिल 8717 9537 172
यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.