हरियाणा में कचरा वाहनों की लाइव ट्रैकिंग, मोबाइल ऐप से देख सकेंगे कहां पहुंची गाड़ी

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने राज्य में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जमीनी स्तर पर गंभीरता से काम करना शुरू कर दिया है. इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घर- घर से कचरा उठाने के कार्य की सीधे निगरानी के लिए रियल टाइम ट्रैकिंग पोर्टल और मोबाइल ऐप का शुभारंभ कर दिया है.

Kachre Wali Gadi Kuda

स्वच्छता सबसे बड़ी प्राथमिकता

प्रदेश सरकार की इस पहल के बाद अब प्रदेश के सभी नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के सफाई वाहनों व कर्मचारियों की लाइव लोकेशन की ऑनलाइन सटीक जानकारी मिल सकेगी. आम लोग भी लाइव लोकेशन का पता लगा सकेंगे. स्वच्छता के लिए बेहतर कार्य करने वाली निकाय संस्थाओं और एजेंसियों को सम्मानित किया जायेगा.

इस अवसर पर सीएम नायब सैनी ने कहा कि स्वच्छता हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और रहेगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं भी कूड़े- कचरे के ढेर नहीं दिखने चाहिए. सफाई- व्यवस्था पूरी तरह से दुरस्त होनी चाहिए. आम लोग अपने क्षेत्र में कचरा ढुलाई से जुड़े वाहनों की लाइव ट्रैकिंग के लिए मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. फिलहाल, प्रदेश की 37 नगर पालिकाएं पोर्टल से जोड़ी जा चुकी हैं.

यह भी पढ़े -  17 जुलाई को चंडीगढ़ जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, PM मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के इंतजाम

इस तरह से कर सकेंगे ट्रैकिंग

योजना से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि Google पर swm.ulbharyana.gov.in सर्च करना होगा. यहां आपके सामने कई ऑप्शन होंगे. कर्मचारी और वाहन के अलावा ठेकेदार को अंतिम महीने किए गए भुगतान का ऑप्शन दिखेगा. तीसरे ऑप्शन के रूप में सफाई कार्यों से जुड़े ठेकेदार या एजेंसी के नाम और चाैथे ऑप्शन में कचरा उठाने वाले वाहनों की ट्रैकिंग दिखेगी. आमजन को जो भी जानकारी लेनी होगी, उसका ब्योरा संबंधित विकल्प पर क्लिक करते ही सामने आ जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.