दिल्ली मेट्रो सुरक्षा जांच में इन लोगों को मिलेगी प्राथमिकता, लाइन में खड़े होने से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से दिव्यांग, गर्भवती महिलाएं, नवजात शिशु के साथ महिला, बुजुर्ग और घायल व्यक्ति के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. इन लोगों को अब मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच में प्राथमिकता मिलेगी और CISF जवान इन्हें बिना लाइन में खड़े हुए सीधे सुरक्षा जांच कर अंदर प्रवेश करने देंगे.

Metro Train

सुरक्षा जांच में मिलेगी प्राथमिकता

CISF के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान कभी- कभी सुरक्षा जांच के लिए लंबी लाइनें लग जाती है. कई बार एक साथ ज्यादा यात्री आने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इस दौरान दिव्यांग, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को सुरक्षा जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है. इस समस्या से निजात दिलाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) और CISF ने तय किया है कि ऐसी श्रेणी के लोगों को सुरक्षा जांच में प्राथमिकता दी जाएगी और वे बिना लाइन में खड़े हुए सीधे आगे आकर अपनी सुरक्षा जांच करवा सकेंगे.

यह भी पढ़े -  अब सफर होगा और भी आसान, दिल्ली में बनेगा नया अंडरग्राउंड मेट्रो रूट; चलेंगी ड्राइवरलेस ट्रेनें

जल्द जारी होंगे दिशानिर्देश

उन्होंने बताया कि यात्रियों को इस व्यवस्था से संबंधित जानकारी देने के लिए सुरक्षा जांच वाली जगह पर पोस्टर लगाए जाएंगे. यदि सुरक्षा जांच के दौरान किसी यात्री पर गलत ढंग से इस सुविधा का लाभ उठाने का शक होता है, तो यात्री से दस्तावेज मांगे जा सकते हैं.

DMRC और CISF बेहतर तालमेल के साथ इस नई व्यवस्था को लागू करने का काम कर रहे हैं. इससे संबंधित दिशानिर्देश भी जल्द ही यात्रियों के लिए जारी किए जाएंगे. इस पहल से दिव्यांग, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गो को निश्चित तौर पर राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.