हरियाणा के पहलवानों का मंगोलिया में जलवा, अमन सहरावत ने कांस्य तो उदित ने जीता सिल्वर मेडल

झज्जर | खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा और हिंदुस्तान का नाम रोशन करने वाले झज्जर जिले के गांव बिरोहड़ निवासी अमन सहरावत ने एक बार फिर अपने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी काबिलियत का परिचय दिया है.

Aman Sehrawat Jhajjar

अमन सहरावत ने जीता कांस्य पदक

मंगोलिया में आयोजित रैंकिंग कुश्ती स्पर्धा फ्री स्टाइल में हरियाणा के पहलवान अमन सहरावत ने कांस्य पदक जीता है. उन्होंने फ्री स्टाइल कुश्ती के 57 किलोग्राम भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इस उपलब्धि को हासिल किया है. अमन के कांस्य पदक जीतने पर खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल बना हुआ है.

ऐसा रहा पदक का सफर

अमन सहरावत ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में किरगिजस्तान के खिलाड़ी को 11- 1 से हराया. सेमीफाइनल मैच में उन्हे मेक्सिको के पहलवान से 14- 11 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद, उन्होंने तुर्किश खिलाड़ी को 12- 2 के विशाल अंतर से हराते हुए भारत की झोली में कांस्य पदक डाल दिया.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

उदित ने जीता रजत पदक

इसी कुश्ती चैंपियनशिप में झज्जर जिले के ही उदित ने सिल्वर मेडल जीतकर हरियाणा और हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है. उदित ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में किरगिजस्तान के खिलाड़ी को 11- 0 के एकतरफा अंतर से हराया. इसके बाद, सेमीफाइनल मैच में उन्होंने UW के पहलवान को 2- 1 से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया.

फाइनल मुकाबले में उदित को मंगोलिया के पहलवान के हाथों 6- 4 के बेहद करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही उनका गोल्ड मेडल जीतने का सपना चकनाचूर हो गया. उदित के सिल्वर मेडल जीतने पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.