कौशांबी बस स्टैंड- आनंद विहार रेलवे स्टेशन की आवाजाही होगी आसान, यहां पर बनेगा नया स्काईवॉक

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां कौशांबी बस स्टैंड से आनंद विहार रेलवे स्टेशन तक 380 मीटर लंबे स्काईवॉक का निर्माण किया जाएगा. यह स्काईवॉक मौजूदा जर्जर फुटओवर ब्रिज के बराबर में ही बनाया जाएगा. इसके निर्माण से यात्रियों को कौशांबी बस स्टैंड और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचने में आसानी होगी.

Skywalk

कई तरह की मिलेगी सुविधाएं

इस स्काईवॉक में एक तरफ स्वचालित सीढियां (एस्कलेटर) और दूसरी तरफ लिफ्ट लगाई जाएगी, ताकि लोगों को चढ़ने- उतरने में आसानी हो सके. यहां यात्रियों को तत्काल टिकट की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टिकट काउंटर स्थापित किया जाएगा.

आवाजाही होगी सुरक्षित

वर्तमान में गाजीपुर- अप्सरा मार्ग पर स्थित फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल कौशांबी से आनंद विहार रेलवे स्टेशन और नमो भारत स्टेशन तक जाने के लिए किया जाता है, लेकिन यह फुटओवर ब्रिज सालों से बदहाल स्थिति से जूझ रहा है. इसकी लिफ्ट और स्वचालित सीढियां काम करना छोड़ चुकी है. वहीं, दोनों तरफ पटरी पर सामान बेचने वालों के चलते रास्ता व्यस्त रहता है. इससे यात्रियों और सामान लेकर चलने वालों को परेशानी झेलनी पड़ती है.

यह भी पढ़े -  SAI Officer Jobs: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली भर्ती, लास्ट डेट नजदीक

यात्रियों को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने स्काईवॉक बनाने का फैसला लिया है. एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर यात्रियों को सुविधाजनक और सुरक्षित आवाजाही का विकल्प मिलेगा. साथ ही, क्षेत्र में ट्रैफिक संचालन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.