गुरुग्राम में 30 साल बाद बदलेगी इस सड़क की तस्वीर, मात्र 15 मिनट में पहुंचेंगे द्वारका एक्सप्रेसवे

गुरुग्राम | NCR क्षेत्र में शामिल हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों की लोकल सड़कों की हालत सुधारने के लिए सूबे की नायब सैनी सरकार लगातार प्रयासरत है, ताकि प्रमुख हाइवे और एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी बेहतर हो सकें. इसी कड़ी में गुरुग्राम से पुराने नजफगढ़ रोड कामधेनु गौशाला से (CRPF चौक तक) का पुनर्निर्माण किया जाएगा. मंगलवार को गुरुग्राम से बीजेपी विधायक मुकेश शर्मा और नगर निगम के अधिकारियों ने इस रोड का निरीक्षण कर पुनर्निर्माण का जायजा लिया.

Sadak Road 3

द्वारका एक्सप्रेसवे जाना आसान

विधायक मुकेश शर्मा ने बताया कि पुराने समय में इस रोड का इस्तेमाल होता था, लेकिन अब पिछले 30 साल से यह रास्ता बंद पड़ा है. उन्होंने कहा कि यदि इस सड़क का पुनर्निर्माण किया जाता है, तो शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव नजर आएगा. इस सड़क के पुनर्निर्माण से द्वारका एक्सप्रेसवे पहुंचने में मात्र 10 से 15 मिनट का समय लगेगा, जबकि अभी आधे घंटे से भी ज्यादा समय लगता है. इसके अलावा, स्थानीय लोगों के साथ- साथ दिल्ली और गुरुग्राम के बीच ट्रैफिक संचालन सुगम हो जाएगा.

नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने और सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यह सड़क भविष्य में एक अतिरिक्त रास्ते के रुप में काम आ सकती है, जो अन्य मार्गों पर ट्रैफिक दबाव कम करने में सहायक सिद्ध होगी.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

दिल्ली- NCR तक पहुंच होगी आसान

3 दशक से उपेक्षित यह रास्ता अब फिर से चर्चा में बना हुआ है. इसके पुनर्निर्माण से लाखों की आबादी को राहत पहुंचेगी. इस प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने से पुराना नजफगढ़ रोड सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि दिल्ली- NCR के लिए भविष्य का रास्ता बनेगा. इससे दिल्ली और गुरुग्राम के लिए कनेक्टिविटी और ज्यादा बेहतर होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.