नई दिल्ली, Bank Holiday Update | जून महीने की शुरुआत हो चुकी है. अगर आपको भी इस महीने में बैंक से जुड़ा हुआ कोई जरूरी काम है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. कई बार हम घर से बैंक से जुड़ा हुआ कोई जरूरी काम करने के लिए निकलते हैं और हमें बैंक में ताला लगा हुआ मिलता है. ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम घर से ही RBI की तरफ से जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट चेक करके ही निकले.
बैंक जाने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर
भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी की जाती है. जानकारी देते हुए बताया गया कि जून महीने में कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इन छुट्टियों में सार्वजनिक छुट्टी के अलावा, रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह छुट्टियां राज्यों के हिसाब से अलग- अलग हो सकती है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंक की सुविधाओं पर किसी प्रकार का कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा. अर्थात, आपको लेनदेन में कोई भी परेशानी नहीं होगी. आप पहले की तरह ही मोबाइल ऐप से आसानी से डिजिटल ट्रांजेक्शन कर पाएंगे.
जून महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
- 7 जून- बकरीद के मौके पर गुजरात, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और केरल को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
- 8 जून- रविवार की छुट्टी
- 11 जून- संत कबीर जयंती
- 14 जून- दूसरे शनिवार की छुट्टी
- 15 जून- रविवार की छुट्टी
- 22 जून- रविवार की छुट्टी
- 27 जून- रथ यात्रा के अवसर पर छुट्टी
- 28 जून- चौथा शनिवार
- 29 जून- रविवार की छुट्टी
