पर्यावरण दिवस पर चरखी दादरी में CM सैनी की सौगात, 11 शहरों को 375 मिली बसें

चरखी दादरी | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर चरखी दादरी पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने 5  इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कार्यक्रम में उन्होंने इलेक्ट्रिक बसों के फायदे गिनवाते हुए बताया कि वर्तमान में राज्य के 11 नगर निगमों को 375 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी जाएगी. अब तक 9 नगर निगमों को 45 बसें दी जा चुकी हैं.

Electric Buses

450 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि बस योजना के तहत सरकार अगले साल तक 450 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद करेगी. सरकार का लक्ष्य है कि परिवहन विभाग के बेड़े में 30% इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाए. कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री खुद भी इलेक्ट्रिक कार से पहुंचे. इसके बाद, उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया. उन्होंने 5 और इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई. यह सभी बसें दादरी के बजाय अन्य जिलों के लिए चलाई जाएंगी.

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मुख्यमंत्री ने जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. उन्होंने बताया कि इस बार पर्यावरण दिवस “प्लास्टिक मुक्त धरती” थीम पर मनाया जा रहा है. उन्होंने प्लास्टिक के नुकसान के बारे में जानकारी दी और इसके उपयोग से बचने की अपील की. इस दौरान उन्होंने जूट से बने थैलों का वितरण भी किया. उन्होंने इलेक्ट्रिक बसों के लाभ बताते हुए कहा कि इनसे वायु और ध्वनि प्रदूषण नहीं फैलता. इस वर्ष एक करोड़ 86 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. मुख्यमंत्री ने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनके संरक्षण की अपील की.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts