यात्रीगण कृपया ध्यान दें; दिल्ली से गुरुग्राम होकर राजस्थान जाने वाली ट्रेनें रहेगी रद्द, फटाफट देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र से राजस्थान जाने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा. इसके चलते दिल्ली सराय रोहिल्ला से गुरुग्राम होते हुए रेवाड़ी, जयपुर, बीकानेर और उदयपुर जाने वाले रेलयात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है. उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गुरुग्राम होकर चलने वाली 23 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा. इसके साथ ही, 7 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है.

Train Cancelled

रद्द ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 12215, दिल्ली सराय- बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा 24, 26, 28 जुलाई को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 12216, बांद्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय रेलसेवा 23, 25 व 27 जुलाई को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 12458, बीकानेर- दिल्ली सराय रेलसेवा 20 से 27 जुलाई तक रद्द रहेगी.

बीच रास्ते रद्द रहेगी यह ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 12065, अजमेर- दिल्ली सराय ट्रेन जो 21- 23 जुलाई व 25- 28 जुलाई को अजमेर से प्रस्थान करेगी, वह दिल्ली कैंट तक संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 12066, दिल्ली सराय- अजमेर रेलसेवा 21 से 23 जुलाई व 25, 26 व 28 जुलाई को दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी.
  • ट्रेन नंबर 14029, श्रीगंगानगर- दिल्ली रेलसेवा 24 से 28 जुलाई तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी व रेवाड़ी तक ही संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 22471, बीकानेर- सराय रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी.
  • ट्रेन नंबर 20473, दिल्ली सराय- उदयपुर सिटी रेल सेवा दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी.
  • ट्रेन नंबर 20474, उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय रेलसेवा 20 से 27 जुलाई तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी.
  • ट्रेन नंबर 22472, दिल्ली सराय- बीकानेर रेलसेवा दिल्ली कैंट से संचालित होगी.
यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.