फरीदाबाद: 200 गांवों के लिए राहत लेकर आएगा नया रेलवे फ्लाईओवर, अगले साल फरवरी में पूरा होगा काम

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद से एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां बल्लभगढ़ के प्याले रेलवे फाटक पर रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. जब यह फ्लाईओवर बनकर तैयार हो जाएगा, तो न केवल सैकड़ों गांवों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि लोगों का समय भी बचेगा क्योंकि यहां पर ट्रेनों के आवागमन पर काफी देर तक फाटक बंद रहती है.

flyover bridge pul highway

अगले साल तक बनकर होगा तैयार

दरअसल, रेलवे की मुख्य लाइन होने के चलते यहां पर ट्रेनों का आवागमन लगा रहता है. ऐसे में लोगों को काफी देर तक फाटक पर ठहराव करना पड़ता है. जिससे लोगों का समय खराब हो जाता है. खासकर ड्यूटी जाने वाले लोग लेट हो जाते हैं. ऐसे में फ्लाईओवर निर्माण से समय की बचत होगी.

रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य करने वाली कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक इंजीनियर ने बताया कि पिछले साल के आखिर में काम शुरू किया गया था और अगले साल फरवरी महीने तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि यह फ्लाईओवर फफप्याला और डीग गांव को जोड़ेगा और वहां आगे फिर हाईवे से कनेक्ट होगा.

बड़े स्तर पर पहुंचेगी राहत

स्थानीय निवासियों ने बताया कि बचपन से ही इस परेशानी से जूझ रहे हैं. ऐसे में फ्लाईओवर निर्माण कई गांवों के लिए राहत लेकर आएगा. यह रास्ता करीब 200 गांवों से गुजरते हुए नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट तक जाता है. फ्लाईओवर निर्माण से फाटक बंद होने पर ठहराव करने वाली समस्या से छुटकारा मिलेगा. ड्यूटी जाने वाले लोगों का कीमती समय बचेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.