दिल्ली में 6 नए रूटों पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक देवी बसें, मेट्रो स्टेशन पहुंचना होगा बेहद आसान

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों तक आवागमन को आसान बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने एक नई पहल की है. हाल ही में दिल्ली की सड़कों पर 200 नई इलेक्ट्रिक देवी बसों को उतारा गया है. इन बसों को दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC) ने 6 नए रूटों पर संचालित किया हैं. इन रूटों को इस हिसाब से डिजाइन किया गया है कि लोगों की मेट्रो स्टेशनों तक आसानी से पहुंच हो सकें.

Electric Bus

DTC के एक अधिकारी ने बताया कि इन 6 रूटों पर देवी बसों का ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है. इस दौरान यात्रियों से मिलने वाली प्रतिक्रिया के आधार पर रूटों में बदलाव भी किया जा सकता है. खास बात यह है कि ये बसें अंदरूनी सड़कों तक लोगों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचा रही है. इससे लोगों को बड़े स्तर पर राहत मिल रही है. मेट्रो स्टेशनों सहित कई अन्य प्रमुख जगहों तक लोगों को इन बसों के जरिए सीधी कनेक्टिविटी मिलने लगी है.

इन रूटों पर चलेंगी देवी बसें

  • रमेश नगर से चलकर बसें एमसीडी कार्यालय, सनातन धर्म मंदिर, मायापुरी चौक, मायापुरी थाना, गुलाब हाउस, जंग मार्केट, डेसू ऑफिस, आईटीआई, हरी नगर डिपो, वीरेंद्र नगर, भारती कॉलेज, जनकपुरी, सेंट्रल स्कूल होते हुए जनकपुरी साउथ तक पहुंचेगी.
  • नगर से चलने वाली बसें डीटीसी कॉलोनी, शादीपुर डिपो, कीर्तिनगर मेट्रो स्टेशन, मोतीनगर मेट्रो स्टेशन, पंजाबी बाग, झूलेलाल मंदिर, मिलन सिनेमा, दिलबाग फैक्टरी, रामपुरा रोड, जखीरा पुल, रामजस स्कूल से होते हुए आनंद पर्वत तक पहुंचेगी.
  • ईस्ट पटेल नगर से चलने वाली बसें राजेंद्र प्लेस सामुदायिक केंद्र, टेलीफोन एक्सचेंज, राजिंदर नगर मार्केट, शंकर रोड सनातन धर्म मंदिर, रिज रोड, आरएमएल अस्पताल गेट नंबर- 9, कालीबाड़ी मार्ग, गोल मार्केट, शिवाजी स्टेडियम होते हुए राजीव चौक मेटो स्टेशन तक पहुंचेगी.
  • करोल बाग चर्च से चलने वाली बसें प्रह्लाद मार्केट, खालसा कॉलेज देव नगर, आनंद पर्वत, सराय रोहिल्ला, शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन, इंद्रलोक, दया बस्ती औद्योगिक क्षेत्र, सराय रोहिल्ला रेलवे सुरक्षा बल तक अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचेगी.
  • राजीव चौक मेट्रो स्टेशन गेट नंबर- 2 से चलने वाली बसें कैलाश भवन सिंधिया हाउस, भारतीय विद्या भवन, बड़ौदा हाउस, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, अकबर रोड, तुगलक रोड थाना, रेसकोर्स, सम्राट होटल, ओडिशा भवन, चाणक्यपुरी फायर स्टेशन होते हुए सरदार पटेल मार्ग तक चलेंगी.
  • राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर- 8 से चलने वाली बसें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के गेट नंबर -2, गांधी मार्केट मिंटो रोड, गुरुनानक अस्पताल, तुर्कमान गेट, दिल्ली गेट, अरुण जेटली स्टेडियम, आईटीओ क्रॉसिंग, तिलक ब्रिज, भगवानदास रोड, मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, ललित होटल, गोपालदास भवन होते हुए वापस राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर पहुंचेंगी.
यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.