दिल्ली से खाटूश्याम मंदिर जाने के लिए बेस्ट है यह ट्रेनें, फटाफट चेक करें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली | राजस्थान के सीकर में स्थित खाटूश्याम मंदिर (Khatushyam Temple) की देशभर में बड़े स्तर पर मान्यता है. यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. यहां पर रेलमार्ग से पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन रींगस स्टेशन हैं, जो मंदिर से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यदि आप दिल्ली से खाटूश्याम मंदिर आ रहें तो यहां रेलवे स्टेशन से कई ट्रेनें संचालित होती है, जो आपकी यात्रा को सुगम बनाने का काम करेगी.

RAIL TRAIN

दिल्ली- जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन

दिल्ली- जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन (22421) दिल्ली से खाटूश्याम मंदिर जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन का एक बेहतर विकल्प है. यह ट्रेन सप्ताह के प्रत्येक दिन दिल्ली से सुबह 07.05 बजे रवाना होकर लगभग साढ़े 7 घंटे में रींगस स्टेशन पहुंचती है. इस ट्रेन में स्लीपर कोच में यात्री किराया 300 रुपए रहेगा.

रूणिचा एक्सप्रेस ट्रेन

ट्रेन नंबर 14087, रूणिचा एक्सप्रेस दिल्ली से खाटूश्याम मंदिर के लिए अच्छी और सस्ती ट्रेन है. यह ट्रेन सप्ताह के सातों दिन पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होती है. इस ट्रेन में स्लीपर कोच में यात्री किराया मात्र 250 रुपए लगता है.

शालीमार मलानी ट्रेन

ट्रेन नंबर 14662, जम्मूतवी से बाड़मेर के बीच सफर करती है. खाटूश्याम जाने के लिए यह ट्रेन प्रतिदिन पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 11 बजे रवाना होती है. इस ट्रेन में स्लीपर कोच में यात्री किराया मात्र 285 रुपए है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

मालानी एक्सप्रेस ट्रेन

ट्रेन नंबर 20488, पुरानी दिल्ली से बाड़मेर के बीच चलती है. यह ट्रेन रोजाना पुरानी दिल्ली से दोपहर 03.40 बजे रवाना होती है. यह ट्रेन सिर्फ मंगलवार और शुक्रवार को चलती है. इस ट्रेन में स्लीपर कोच में यात्री किराया मात्र 315 रुपए है.

मंडोर एक्सप्रेस ट्रेन

ट्रेन नंबर 22995, पुरानी दिल्ली से जोधपुर जंक्शन तक सफर करती है. यह ट्रेन प्रतिदिन रात 09.20 बजे रवाना होती है. खाटूश्याम मंदिर जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन के रूप में यह ट्रेन बेहतर विकल्प है. इस ट्रेन में स्लीपर कोच में यात्री किराया 315 रुपए है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.