दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन का होगा विस्तार, 10 स्टेशन बनेंगे; बहादुरगढ़ से इन इलाकों की आवाजाही बनेगी आसान

नई दिल्ली | मेट्रो विस्तारीकरण के तहत हरियाणा के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण में इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक ग्रीन लाइन का विस्तार किया जाएगा. इस मेट्रो लाइन से बहादुरगढ़ से लोग इंद्रप्रस्थ के साथ- साथ मध्य व पूर्वी दिल्ली के अलग- अलग इलाकों तक पहुंच सकेंगे. इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य 2029 तक पूरा होगा. इसी साल मार्च में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत 2 नए मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी प्रदान की गई थी.

Gurugram Metro 1

10 नए मेट्रो स्टेशन

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने इसके डिजाइन और निर्माण कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित किया हैं. एक अधिकारी ने बताया कि मेट्रो के चौथे चरण के तहत इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक 12.3 किलोमीटर तक विस्तार किया जायेगा और इस रूट पर 10 जगहों पर स्टेशन बनाए जाएंगे. इसमें लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक विस्तार का 8 किलोमीटर लंबा भाग अब गोल्डन लाइन का हिस्सा बन जाएगा.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

DMRC की ओर से जारी टेंडर के अनुसार, 4 जगहों पर अंडरग्राउंड स्टेशन का निर्माण किया जायेगा. इसके अलावा, नबी करीम में 5वें स्टेशन के एंट्री- एग्जिट पर भी काम होगा.

सभी मेट्रो लाइन आपस में होगी कनेक्ट

इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक ग्रीनलाइन के विस्तार के तहत, जिन जगहों पर स्टेशन बनेंगे, उनमें इंद्रलोक, दयाबस्ती, अजमल खान पार्क, झंडेवालान मंदिर, नबी करीम, नई दिल्ली, दिल्ली गेट, दिल्ली सचिवालय और इंद्रप्रस्थ शामिल हैं. इस कॉरिडोर के विस्तार में 5 इंटरचेंज स्टेशन भी शामिल हैं. ये इंटरचेंज इंद्रलोक, नबी करीम, नई दिल्ली, दिल्ली गेट और इंद्रप्रस्थ पर होंगे. इससे यह कॉरिडोर मेट्रो की रेड, मैजेंटा, यलो, वॉयलेट और ब्लू लाइन से जुड़ जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.