चांदनी चौक को फिर से व्यापारिक और सांस्कृतिक केंद्र बनाने की तैयारी, सासंद ने अधिकारियों को दिए निर्देश

नई दिल्ली | वह दिन दूर नहीं जब राजधानी दिल्ली की जान समझे जाने वाले चांदनी चौक की शान को चार- चांद लग जाएंगे. इस इलाके को फिर से व्यापार का केंद्र बनाने की दिशा में सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने पैदल चलकर इलाके का व्यापक निरीक्षण किया. उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत लाल किले के पास गौरी शंकर मंदिर से की. ऐसा माना जा रहा है कि इसका उद्देश्य चांदनी चौक को फिर से देश के प्रमुख व्यावसायिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में नई पहचान दिलवाना है.

Chandni Chowk

इस मौके पर उनके साथ डीसी सिटी, डीसीपी नॉर्थ, दिल्ली जल बोर्ड, पीडब्ल्यूडी, डूसिब, बीएसईएस और शाहजहानाबाद पुनर्विकास प्राधिकरण सहित कई विभागों के आला अधिकारी मौजूद थे.

अतिक्रमण हटाने और व्यवस्था सुधारने के निर्देश

सांसद द्वारा इस मौके पर फुटपाथ पर लगाए गए शेड, कूलर और बाकी अतिक्रमण हटाने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए. उन्होंने कहा कि इन अव्यवस्थाओं से पैदल चलने वालों के लिए खतरा बना रहता है. उन्होंने खास तौर पर फतेहपुरी मस्जिद चौक, शीशगंज गुरुद्वारा के आसपास, कुतुब रोड रेलवे ब्रिज और सदर बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाए जाने के निर्देश जारी किए. उन्होंने सुझाव दिया कि शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास प्राधिकरण रखा जाना चाहिए.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

व्यवस्थित व्यापारिक हब के रूप में विकसित करने की योजना

उन्होंने कहा कि चांदनी चौक के इलाके का सौंदर्यकरण करने के साथ इसे एक व्यवस्थित रूप देकर व्यापार के हब के रूप में विकसित करके जन सुविधाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा. इलाके की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ भी जल्द बैठक का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने चांदनी चौक को व्यापार और पर्यटन के केंद्र के रूप में उभारे जाने पर जोर दिया.

उन्होंने बड़ा टूटी चौक और सदर बाजार का पुनर्विकास करने, अनाधिकृत ई- रिक्शा और साइकिल रिक्शा को मुख्य मार्ग से हटाने, अनावश्यक तारों और केबलों को हटाने, टूटी सड़कों और फुटपाथ की मरम्मत करने तथा सार्वजनिक स्थलों और बाजारों की हर एक दिन सफाई सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts