हरियाणा में हजारों युवाओं को मिलेगा सरकारी नौकरी का तोहफा, इसी महीने जारी होंगे यह रिजल्ट

पंचकूला | हरियाणा में सरकारी नौकरी की बाट जोह रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) बहुत जल्द 10 हजार पदों का परिणाम घोषित कर सकता है. कमीशन की ओर से ग्रुप D पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन भी हो चुका है लेकिन अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है.

HSSC Panchkula

ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि HSSC सभी पेंडिंग पड़े रिजल्ट को इसी महीने की 30 तारीख तक घोषित कर सकता है. ऐसे में बहुत जल्द बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा मिल सकता है.

हाईकोर्ट ने दी सहमति

मीडिया के हवाले से बताया गया है कि 2024 में हुई कॉमन ग्रुप के 1290 पदों के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से सहमति जताई जा चुकी है. वहीं, 2025 की ग्रुप D भर्ती के 7596 पदों पर प्रदेश सरकार HSSC को चयन सूची भेजने का आग्रह कर चुकी हैं. 2024 में जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वो भी रिजल्ट घोषित होने के इंतजार में बैठे हुए हैं. पिछड़ा वर्ग के जिन याचिकाकर्ता उम्मीदवारों को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने मेरिट में आने की राहत दी थी, उन्हें भी रिजल्ट घोषित होने का इंतजार है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में DSP के 8 पदों के लिए 183 उम्मीदवार, इस दिन होगी शारीरिक जांच

HSSC चेयरमैन की प्रतिक्रिया

चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि रिजल्ट घोषित होने की प्रक्रिया पर तेजी से काम हो रहा है. जो भी रिजल्ट पेंडिंग हैं, उन्हें जल्द ही घोषित किया जाएगा. शेष काम जो अधूरा पड़ा है, उसे भी इस महीने के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद, परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.