हरियाणा में अगले 3 घंटों में इन 9 जिलों में होगी झमाझम बरसात, आज से करवट लेगा मौसम; पढ़ें मौसम की लेटेस्ट अपडेट

हिसार, Haryana Mausam | हरियाणा वासी इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं, खासकर वे इलाके जो राजस्थान से सटे हुए हैं. यहां का तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है. शुक्रवार को हुई बरसात के बावजूद शनिवार को प्रदेश में उमस भरी गर्मी का माहौल रहा. हालांकि, रविवार सुबह होते ही कई जिलों में बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं. इससे मौसम कुछ हद तक सुहावना हो गया है. सुबह- सुबह फरीदाबाद और कैथल में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई. वहीं, सोनीपत में भी बारिश की खबरें सामने आई हैं.

Barish Rain Weather

इन जिलों में बारिश के आसार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने 15 जून को मौसम पूर्वानुमान जारी किया. उन्होंने बताया कि अगले 3 घंटों में प्रदेश के 9 जिलों सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में तेज हवाएं चलने और कहीं- कहीं गरज- चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है.

गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज रविवार को पूरे प्रदेश में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में तेज गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 15 जून की रात से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और कुछ स्थानों पर गरज- चमक के साथ बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

13 दिन बाद सक्रिय होगा मानसून

प्रदेश में 13 दिन बाद मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है. HAU हिसार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 18 जून तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाओं की दिशा में बदलाव, आंशिक बादल और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, 19 जून से प्री- मानसून हवाओं के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts