हरियाणा में युवाओं को फिर से मिलेगा मौका, 5600 पदों की पुलिस भर्ती का विज्ञापन वापस; नए CET से होगी भर्ती

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से हरियाणा पुलिस के 5600 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था. इलेक्शन से पहले इस भर्ती के लिए फॉर्म भी भरवा दिए गए थे और यही कहा गया था कि यह भर्ती पुराने सीईटी के आधार पर ही होगी. फिलहाल, खबरें आ रहे हैं कि इस भर्ती को अगले CET में ले जाया जा रहा है.

Home Guard Police

16 अगस्त 2024 को प्रकाशित हुआ था विज्ञापन

हरियाणा पुलिस के 5600 पदों का विज्ञापन वापस होगा. अब यह भर्ती नए सीईटी के बाद होगी. हरियाणा सरकार की तरफ से HSSC को पुलिस भर्ती के 5600 पदों को वापस लेने के लिए मंजूरी दे दी गई है. आयोग ने 16 अगस्त 2024 को यह विज्ञापन पब्लिश किया था. जिन सीईटी पास युवाओं ने इन पदों के लिए अप्लाई किया हुआ है, उन्हें नए विज्ञापन में शामिल पदों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमत्ति रहेगी.

लिखित परीक्षा के लिए 10 गुना उम्मीदवार होंगे उपलब्ध

पिछली बार लिखित परीक्षा में केवल चार गुना को शॉर्टलिस्ट करने का प्रावधान था, लेकिन अब नए सीईटी के बाद पुलिस सिपाही भर्ती में भी 10 गुना को शॉर्टलिस्ट करने का प्रावधान होगा. ऐसे में पीएमटी और पीएसटी में ज्यादा से ज्यादा आवेदक शामिल हो सकेंगे. लिखित परीक्षा के लिए 10 गुना उम्मीदवार उपलब्ध हो सकेंगे.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप सी के लिए सीईटी का आयोजन करने की तैयारी में लगा हुआ है, इसलिए सरकार ने ये पद वापस लेने का फैसला किया है. ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि नए सीईटी के बाद पात्र युवाओं को पुलिस भर्ती में शामिल होने का अवसर मिल पाये.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.