हरियाणा में जल्द भरें जाएंगे 7000 खाली पद, महिला एवं बाल विकास विभाग ने शुरू की भर्ती

चंडीगढ़ | हरियाणा में आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका के रिक्त पड़े 7,005 पदों को जल्द भरा जाएगा. इन्हें भरने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी ने स्वीकृति दे दी है. आंगनवाड़ी वर्करों के 2,549 और हेल्परों के 4,439 पद रिक्त पड़े है. सरकार की तरफ से इस बारे में विज्ञापन जारी कर दिया गया है. महिला एवं बाल विकास विभाग ने भी भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत कर दी है.

College Girls

खाली पदों को भरने का आश्वासन

विधानसभा में बजट सेशन के दौरान भी यह मामला कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी ने उठाया था. इसके उत्तर में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने रिक्त पदों को जल्द भरने का आश्वासन दिया था. महिला एवं बाल विकास विभाग के मुताबिक गत एक दशक से ज्यादा अनुभव वाली आंगनवाड़ी वर्करों को वर्तमान में 14,750 मानदेय दिया जा रहा है. 10 साल से कम अनुभव वाली आंगनवाड़ी वर्कर को 13,250 मानदेय दिया जाता है जबकि सहायकों को 7900 मानदेय दिया जा रहा है.

जिलेवार रिक्त पद

अंबाला में 129 वर्कर, 225 हेल्पर, 15 सुपरवाइजर, भिवानी में 119 वर्कर, 195 हेल्पर, च. दादरी में 58 वर्कर, 105 हेल्पर, फरीदाबाद में 83 वर्कर, 183 हेल्पर, 11 सुपरवाइजर के पद खाली है. फतेहाबाद में 106 वर्कर, 169 हेल्पर, 1 सुपरवाइजर, गुरुग्राम में 90 वर्कर, 136 हेल्पर. हिसार में 127 वर्कर, 248 हेल्पर, जीद में 130 वर्कर, 265 हेल्पर झज्जर में 157 वर्कर, 213 हेल्पर, कैथल में 71 वर्कर, 255 हेल्पर, 1 सुपरवाइजर, कुरुक्षेत्र में 67 वर्कर, 160 हेल्पर. 1 सुपरवाइजर पद खाली है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार ने 22 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट मीटिंग, इस बार चंडीगढ़ नहीं बल्कि इस शहर में होगी आयोजित

करनाल में 124 वर्कर, 235 हेल्पर, 1 सुपरवाइजर, मेवात में 150 वर्कर, 170 हेल्पर, 22 सुपरवाइजर, नारनौल में 124 वर्कर 217 हेल्पर, पंचकूला में 56 वर्कर. 106 हेल्पर, पानीपत में 52 वर्कर, 128 हेल्पर, पलवल में 129 वर्कर, 205 हेल्पर और 32 सुपरवाइजर, रोहतक में 151 वर्कर, 189 हेल्पर, रेवाड़ी में 123 वर्कर, 256 हेल्पर, सिरसा में 175 वर्कर, 255 सहायक और 13 सुपरवाइजर, सोनीपत में 225 वर्कर, 360 हेल्पर व यमुनानगर में 103 वर्कर, 164 हेल्पर व 20 सुपरवाइजर के पद रिक्त है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.