अंबाला: सरकारी अस्पतालों में खत्म होंगी लाइनें, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा जल्द होगी शुरू

अंबाला | मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार एक नया प्रावधान शुरू करने जा रही है, जिसके तहत सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी स्लिप बनवाने के लिए मरीजों को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा. यह कार्य अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से भी किया जा सकेगा. CHC मुलाना में आभा (ABHA) की सहायता से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा है. इसे अब जिले के 2 अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी जल्द लागू कर दिया जाएगा.

HOSPITAL

आधार से लिंक होंगे स्वास्थ्य रिकॉर्ड

सोमवार को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव और स्टाफ द्वारा आधार कार्ड बनवाया गया. इस दौरान उन्होंने मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए जानकारी दी कि हर मरीज अपने स्वास्थ्य कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकता है और अपनी सहमति से डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड को स्टोर, एक्सेस और शेयर कर सकता है.

CHC मुलाना डिजिटल स्वास्थ्य सुविधा केंद्र

मिशन के संयुक्त निदेशक कैलाश सोनी ने बताया कि यह मिशन प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से अलग है. वर्तमान में प्रदेश में 1.63 करोड़ से अधिक आभा कार्ड बनाए जा चुके हैं. CHC मुलाना को आधार कार्ड धारकों के लिए प्रदेश का पहला आधुनिक डिजिटल स्वास्थ्य सुविधा केंद्र घोषित किया गया है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts