अंबाला | पंजाब के डेरा ब्यास में आयोजित होने वाले राधा स्वामी सत्संग को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 2 स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया है. दोनों ट्रेनें स्पेशल कैटेगरी से चलेगी. एक ट्रेन सहारनपुर और दूसरी ट्रेन का संचालन निजामुद्दीन से होगा. अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि राधा स्वामी श्रद्धालुओं को सत्संग में आसान व सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन ट्रेनों को संचालित किया जाएगा.
हजरत निज़मुद्दीन- डेरा ब्यास ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 04451, हजरत निजामुद्दीन- डेरा ब्यास 26 जून को शाम 7:40 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होकर सुबह 4:05 बजे ब्यास पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04452, डेरा ब्यास- हजरत निजामुद्दीन 29 जून को ब्यास से रात 8:35 बजे रवाना होकर सुबह 4 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी.
सहारनपुर- डेरा ब्यास ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 04565, सहारनपुर – डेरा ब्यास 27 जून को रात 08:50 बजे सहारनपुर से रवाना होकर सुबह 02:15 बजे ब्यास पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04566, ब्यास- सहारनपुर 29 जून को ब्यास से दोपहर 3 बजे रवाना होकर रात 8:20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी.
