हरियाणा में 5600 कांस्टेबल भर्ती रद्द, दूसरे एग्जाम को लेकर भी बढ़ी चिंता

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से 5600 पुरुष एवं महिला कॉस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया रद्द होने से हरियाणा के युवा सहमें हुए है. इसकी वजह से दूसरी कई भर्तियों के पूरा होने का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं को अन्य दूसरी भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी चिंता बनी हुई है. फिलहाल, स्टेनो ग्रुप C व D वाले अभ्यर्थी चिंतित है.

Exam Jobs

JBT भर्ती का भी रिजल्ट अटका

इसी प्रकार से जेबीटी मेवात कैडर को लेकर भी तकनीकी बाधाएं अभी दूर नहीं हो पायी है. एक अभ्यर्थी के अनुसार जेबीटी मेवात कैडर के लिए अगस्त 2024 में आयोग ने विज्ञापन निकाला था. लगभग 1456 पदों के लिए 28 सितंबर 2024 को परीक्षा हुई, उस दौरान विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने वाली थी, इसलिए आंसर की (प्रश्नों के उत्तर) भी परीक्षा के बाद ही डाल दी गयी. मई में डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया होनी थी, मगर मामला कोर्ट में पहुंच गया. इस वजह से अभी भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है.

चेयरमैन से मिलने पहुंचे युवा

कुछ दिनों पहले इस प्रकरण में आयोग के पदाधिकारियों से भी मिला गया था. सोमवार को पंचकूला के सेक्टर- 2 स्थित HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह से मिलने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों युवा पहुंचे. इन सभी में सबसे ज्यादा चिंता में स्टेनो की परीक्षा में शामिल होने वाले युवा है.  हिसार के चंद्रकांत ने बताया कि सीईटी ग्रुप C व D के तहत करीब 1200 से ज्यादा पदों के लिए 2019 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

आगे नहीं हुई कोई कार्यवाई

पहले यह भर्ती विभागों के जरिये होनी थी मगर बाद में इसे सीईटी में शामिल कर लिया गया. चंद्रकांत के अनुसार, 5 से 11 फरवरी 2024 में परीक्षा हो गई. इसके बाद, सामाजिक आर्थिक आधार पर 5 अंकों का मामला फंसा तो परीक्षा रद्द हो गयी. बाद में नया विज्ञापन निकालते हुए स्टेनो को 58, 59 व 60 श्रेणी में शामिल कर लिया गया, पर आगे की कोई कार्रवाई नहीं हो पायी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.