खुशखबरी: धौला कुआं ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, NHAI ने बनाया पुलिस चौकी तोड़ने का प्लान

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने परेड रोड से धौला कुआं की ओर आने वाली सड़क पर ट्रैफिक जाम के झंझट को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. इसके लिए धौला कुआं चौक पर मौजूद पुलिस चौकी को तोड़कर दिल्ली- जयपुर हाइवे (NH- 48) से नारायणा की ओर मुड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा.

Traffic Car Road Sadak Bridge

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

IGI एयरपोर्ट और परेड रोड से (NH-48) पर धौला कुआं आने वाले वाहनों को पीक आवर्स के दौरान भयंकर ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है. धौला कुआं पुलिस चौकी के बाहर एक तरफ जहां एसपीएम मार्ग की चौड़ाई कम होने से जाम लगता है तो वहीं धौला कुआं चौकी से नारायणा की तरफ मुड़ने की जगह कम होने से वाहनों की लंबी कतार लगती है. इस मोड़ के बीच में मेट्रो का पिलर और चौकी के बाहर पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों के खड़े होने से भी ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती है.

इस समस्या के समाधान को लेकर पिछले दिनों NHAI और दिल्ली पुलिस के भूमि एवं भवन विभाग के बीच एक बैठक हुई थी. इसके साथ ही NHAI द्वारा उन्हें पत्र लिखकर चौकी से 1300 वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई थी. सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस NHAI को यह जमीन देने को तैयार हो गई है और इस जमीन के बदले में किसी तरह का आर्थिक भुगतान NHAI की ओर से नहीं किया जाएगा. NHAI ने बची हुई जमीन पर पुलिस चौकी का निर्माण करवाने का प्रस्ताव दिल्ली पुलिस को दिया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

पुलिस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है यह जगह 

सुरक्षा के लिहाज से धौला कुआं पुलिस चौकी दिल्ली पुलिस के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्थान है. इस रास्ते से अक्सर VIP, VVIP, विदेशी मेहमान एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति IGI एयरपोर्ट और पालम एयरफोर्स स्टेशन जाने के लिए गुजरते हैं. ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां पुलिस चौकी बेहद आवश्यक है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.