HSSC ने ग्रुप सी की लगभग 8 हजार भर्तियों का विज्ञापन किया रद्द, हरियाणा सरकार ने दी स्वीकृति

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से ग्रुप-सी यानी तृतीय श्रेणी की लगभग 8 हजार भर्तियों को वापस ले लिया गया है. सरकार की तरफ से इन भर्तियों के बारे में जारी किए गए विज्ञापनों को रद्द कर दिया गया है. मुख्यमंत्री नायब सैनी की स्वीकृति के बाद मुख्य सचिव ने इस बारे में नोटिस जारी किया है.

CM Nayab Singh Saini

सीईटी- 2025 के बाद जारी होगा नया नोटिफिकेशन

सरकार की तरफ से दो दिन पहले ही हरियाणा पुलिस में 5600 पुरुष एवं महिला कॉन्सटेबल भर्ती का विज्ञापन रद्द कर दिया था. सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को भर्ती विज्ञापन वापस लेने की अनुमति दे दी थी. आयोग द्वारा अब इस पुलिस भर्ती के लिए सीईटी- 2025 के बाद नया नोटिफिकेशन निकालने की तैयारी की जा रही है. इस भर्ती के लिए सरकार ने एक और फैसला किया है.

कभी भी जारी हो सकता है नोटिस

सरकार ने पुराने आवेदकों को नए विज्ञापन में मौका देने का निर्णय किया है. अब एचएसएससी द्वारा किसी भी वक़्त इन विज्ञापित पदों को वापस लेने का नोटिस जारी किया जा सकता है. इस बीच बुधवार को इंडियन रिजर्व बटालियन के 66, स्टेनोग्राफी से जुड़े 1592 और कई अन्य विभागों के पद के लिए जारी विज्ञापन भी वापस ले लिया है.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ में गर्मी और उमस के बीच मौसम ने ली करवट, अगले 24 घंटे रहेंगे अहम; पढ़ें Weather Update

इन पदों को लिया गया वापिस

सरकार ने ग्रुप सी के फॉरेस्टर के 65, ड्राफ्टमैन सिविल के 367, नेटवर्क अस्सिटेंट के 16, ऑटो डीजल मैकेनिक के 319, फिटर/ एक्सप्रेस के 180, ड्राफ्टमैन इलेक्ट्रिकल के 08, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल के 04, अस्सिटेंट आर्कियोलॉजिस्ट के 10, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के 24, स्टेनोग्राफर 1075, स्टेनोग्राफर इंग्लिश 517, स्टेनो टाइपिस्ट हिंदी के 246, अस्सिटेंट ड्राफ्टमैन सिविल के 156 पदों पर भर्तियों को वापस लें लिया है.

यह पद नहीं होंगे वापिस

दूसरी तरफ हरियाणा सरकार ने ग्रुप-सी की कुछ भर्तियों को वापस नहीं करने का निर्णय किया है. सरकार ने इन्हें वापस लेने की स्वीकृति वापस ले ली है. इन पदों में ग्रुप 25 के सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट के 69 पद, ग्रुप 7 की फॉरेस्ट रेंजर के 57 पद ग्रुप 45 की डिप्टी रेंजर के 06 पद शामिल हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.