HTET परीक्षा में होगा AI कैमरे का इस्तेमाल, बोर्ड ने अप्रूवल के लिए सरकार को भेजा प्रस्ताव

भिवानी | आने वाली 26 और 27 जुलाई को हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) परीक्षा का आयोजन होने वाला है. एचटेट परीक्षा पहली बार एआई की देखरेख में होगी. बोर्ड परीक्षा में ऐसा पहली बार हो रहा है. 3 लेवल पर होने वाली इस परीक्षा में चार लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे. लेवल 1 यानी पीआरटी में 82,917, लेवल टू यानी टीजीटी में 2,01517 तो लेवल थ्री पीजीटी में 1,20,943 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे.

HTET

नकल रोकने के लिए ली जाएगी AI कैमरे की मदद

परीक्षा के लिए पूरे हरियाणा में 600 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं.  हर परीक्षा केंद्र पर 310 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. हाल ही में बोर्ड ने मीटिंग कर परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए एआई कैमरे की मदद लेने का निर्णय किया. बोर्ड की तरफ से इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए बोर्ड निदेशक मंडल के पास भेज दिया गया है. बोर्ड द्वारा उठाए गए इस कदम से नकल करने व दूसरे कैंडिडेट के बैठने की संभावना समाप्त हो जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में DSP के 8 पदों के लिए 183 उम्मीदवार, इस दिन होगी शारीरिक जांच

सभी केंद्रों पर लगेंगे एआई कैमरे

इससे परीक्षा में पारदर्शिता बनी रहेगी तथा परीक्षा पूरे पारदर्शी माध्यम से आयोजित हो सकेगी. सभी परीक्षा केंद्रों पर AI कैमरा लगेगा. कैमरे के सामने आते ही यह सिस्टम बच्चे के फेस को स्कैन कर उसी वक़्त जानकारी कंप्यूटर में भेज देगा. सारी जानकारी पहुंच जाएगी कि यह बच्चा अब तक कितनी परीक्षाओं में बैठ चुका है, कहीं ये बच्चा फर्जी तो नहीं है.

कैमरे के सामने आते ही आ जाएगा पूरा डाटा

HBSE अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया की एचटेट की परीक्षा में इस बार एआई कैमरे को शामिल किया गया है. कैमरे के आगे परीक्षार्थी जैसे ही आएगा उसकी सारी जानकारी आ जाएगी. सबसे बड़ी बात ये होगी कि यदि वह गलत तरीके से परीक्षा देने आया है, तो इसकी जानकारी भी सामने आ जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.