हरियाणा CET परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक, सोमवार तक भेजनी होगी एग्जाम सेंटर की लिस्ट

चंडीगढ़ | कल यानि बृहस्पतिवार को हरियाणा में ग्रुप सी पदों के लिए होने वाले सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) की तैयारी को लेकर एक समीक्षा बैठक की गई. राज्य में तृतीय श्रेणी पदों पर भर्ती के लिए जुलाई में सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) आयोजित करने की तैयारी की जा रही है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से इच्छुक आवेदक को परीक्षा के लिए आवेदन करने का वक्त दिया गया था.

Haryana CET HSSC CET

2 से 3 दिन की समयावधि में आयोजित होगी परीक्षा

सीईटी के लिए 13 लाख 48 हजार 697 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन किया है. इसे देखते तहुए हुए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने 2 से 3 दिन की अवधि में परीक्षा आयोजित करने का प्रस्ताव पेश किया है. मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों की भर्ती के लिए होने वाले सीईटी की तैयारियों की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ मीटिंग की.

पारदर्शी तरीके से आयोजित हो परीक्षा

एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह के साथ बैठक ले रहे मुख्य सचिव ने यह सुनिश्चित करने के यह निर्देशित किया कि परीक्षा स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुचारू और पारदर्शी तरीके से आयोजित हो. इसके साथ ही उपायुक्तों को अगले 3 दिन के अंदर अपने- अपने जिलों में परीक्षा केंद्रों की पहचान करने की प्रोसेस की शुरुआत करने को कहा. मुख्य सचिव का कहना है कि परीक्षा केंद्रों का चयन सुरक्षा, रसद, परिवहन पहुंच और उम्मीदवारों को समायोजित करने की क्षमता को ध्यान में रखकर होना चाहिए.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

किसी भी प्रकार की चूक नहीं होगी बर्दाश्त

सभी उपायुक्त इन सभी चयनित केंद्रों का पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से निरीक्षण करवाए. चयनित केंद्रों के लिस्ट की एक विस्तृत रिपोर्ट सोमवार तक मुख्य सचिव कार्यालय और एचएसएससी चेयरमैन कार्यालय, दोनों को भेजी जानी चाहिए. मुख्य सचिव सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की चूक या अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी.

सभी उपायुक्त के साथ किया गया शेयर

एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह का कहना है कि परीक्षा केंद्रों के चयन के बारे में सभी उपायुक्तों के साथ एक विस्तृत एसओपी शेयर की गई है. बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग और परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव टीएल सत्यप्रकाश ने भी जरूरी सुझाव साझा किये.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.