हरियाणा में आज रात से करवट लेगा मौसम, 25 जून तक बरसात के आसार; पढ़ें आज की वेदर अपडेट

हिसार, Haryana Weather Update | चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ द्वारा मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया गया कि प्रदेश में आम तौर पर 25 जून तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. अगले एक सप्ताह के दौरान दक्षिण- पश्चिम मानसून के उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ने की संभावना बनी हुई है. इससे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी के आसार हैं.

Barish Image

20 जून की रात से होगा मौसम में बदलाव

हवाओं की दिशा में बदलाव और प्री- मानसूनी हवाओं के चलते 20 जून की रात से मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान 21 और 22 जून को कहीं- कहीं बूंदाबांदी और हल्की बरसात हो सकती है. 23 जून से 25 जून के दौरान हवाओं और गरज- चमक के साथ कहीं- कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है. कुछ स्थानों पर तेज बरसात के भी आसार हैं. इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट रहने और वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

18 जिलों में बारिश के आसार

आज 20 जून को पंचकूला में सुबह तेज बरसात देखने को मिली, लेकिन बाकी जगह बादलों की हल्की आवाजाही जारी है. विभाग द्वारा आज 18 जिलों महेंद्रगढ़, भिवानी, रेवाड़ी, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, कैथल, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में हल्की से मध्यम बरसात की संभावना जताई गई है. विभाग का कहना है कि आज रात से प्रदेश में प्री मानसून सक्रिय हो जाएगा, जिसके चलते आने वाले 4 से 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में अच्छी बरसात देखने को मिल सकती है.

19 जून तक राज्य में औसतन 27.1 मिलीमीटर बरसात होती है, लेकिन इस बार 29.7 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा बारिश 282 एमएम महेंद्रगढ़ में हुई, जबकि सबसे कम पंचकूला में 79 एमएम हुई है.

 

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts