दिल्लीवासियों का उमस और गर्मी से इस दिन छूटेगा पीछा, मानसून को लेकर आई ये अपडेट

नई दिल्ली | दिल्ली- NCR के लोगों को इन दिनों भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है. तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन भारी बारिश की संभावना केवल हल्की बूंदाबांदी तक सीमित रह गई है.

Garmi 2

मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट

राजधानी के कुछ हिस्सों में तेज बारिश कुछ मिनटों के लिए होती है, जबकि बाकी हिस्सों में उमस और गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं. मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार तक मानसून के आने का अनुमान जताया था, लेकिन मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग ने 28 जून तक लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में भारी और कुछ में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. आने वाले दिनों में तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था, घनत्व के आधार पर रंग बदलेगी बत्ती

जल्द पहुंचेगा मानसून

स्काईमेट के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. जीपी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून से पहले आमतौर पर उमस और गर्मी में बढ़ोतरी होती है. हालांकि यह स्थिति मानसून के अनुकूल मानी जाती है. वर्तमान में सभी स्थितियां मानसून की एंट्री के लिए उपयुक्त हैं. आमतौर पर 27 जून तक दिल्ली एनसीआर में मानसून पहुंच जाता है. ऐसे में अगले कुछ दिनों में कभी भी मानसून दस्तक दे सकता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts