नए गुरुग्राम में 12 नई सड़कें बनने की जगी उम्मीद, जल्द जमीन संबंधी अड़चनों को दूर करेगा HSVP

गुरुग्राम | दिल्ली से सटे गुरुग्राम से एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां नए गुरुग्राम की एक दर्जन सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ होने की उम्मीद जगी है. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की प्रशासक वैशाली सिंह ने बताया कि इस संबंध में जमीन अधिग्रहण अधिकारी के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की गई है. यह कमेटी सड़क निर्माण कार्य में आने वाली तमाम अड़चनें दूर करने के रास्ते तलाशेगी.

Sadak Road 3

यहां पर जमीन की आवश्यकता

हाल ही में HSVP प्रशासक ने सड़क निर्माण में आ रही जमीन संबंधी अड़चनों को दूर करने के लिए एक बैठक बुलाई थी. इसमें भूमि अधिग्रहण विभाग ने बताया कि सेक्टर- 72- 72A के 380 मीटर हिस्से के निर्माण के लिए गांव टीकरी में करीब 4.11 एकड़ जमीन की आवश्यकता है. इसी तरह सेक्टर- 73- 74 की मुख्य सड़क का 400 मीटर का हिस्सा नहीं बना है और इसके लिए गांव बहरामपुर की 6.61 एकड़ जमीन की जरूरत है.

सेक्टर- 102A- 103, सेक्टर- 107- 108, सेक्टर- 99- 99A और सेक्टर- 99- 102 को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए करीब 4 एकड़ जमीन की आवश्यकता है. HSVP प्रशासक ने अधिकारियों से जानकारी मागी है कि इस जमीन का अधिग्रहण नहीं होने के पीछे क्या कारण रहे हैं. जिस जमीन का अधिग्रहण किया जाना है, उसका खसरा नंबर और सजरा नंबर एक नक्शे पर अंकित किया जाए.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

कोर्ट में मामला विचाराधीन

HSVP प्रशासक अदालती पचड़े में फंसी सेक्टर- 66- 67, सेक्टर- 77- 78, सेक्टर- 82- 85, सेक्टर- 86- 90 की मुख्य सड़कों की समीक्षा की. सेक्टर- 66- 67 की मुख्य सड़क में करीब 220 मीटर सड़क हिस्से में विवाद है. इस हिस्से को लेकर एक याचिका पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन है. एक ऐतिहासिक बावड़ी और सरकारी स्कूल इस सड़क निर्माण के बीच में आ रहा है. सभी सड़कों का निर्माण होने से इन सेक्टरों के अलावा आसपास के सेक्टरों के लोगों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी और लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.