दिल्ली की यात्रा करना होगा सुखदाई, नई एलिवेटेड मेट्रो लाइन पर काम शुरू; इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

गुरुग्राम | हरियाणा से दिल्ली के बीच आवागमन को आसान बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में मेट्रो विस्तार के तहत गुरुग्राम में नई एलिवेटेड मेट्रो लाइन को तैयार किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर न केवल लोगों को दिल्ली और गुरुग्राम के भीषण ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा, बल्कि यात्रा के समय में भी कमी आएगी.

Gurugram Metro 2

इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, नई मेट्रो लाइन सेक्टर- 9 से लेकर हुड्डा सिटी सेंटर तक जाएगी. गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) की ओर से इस प्रोजेक्ट के पहले चरण का काम शुरू करने की घोषणा हो चुकी है. 15.2 किलोमीटर लंबी यह नई मेट्रो लाइन पूरी तरह से एलिवेटेड होगी. इस प्रोजेक्ट के तहत, 14 जगहों पर एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे. इस मेट्रो लाइन के जरिए हरियाणा से दिल्ली के बीच आवागमन करना बेहद आसान हो जाएगा.

इस प्रोजेक्ट के तहत, जिन 14 जगहों पर मेट्रो स्टेशन बनना प्रस्तावित है, उनमें हुडा सिटी सेंटर, सेक्टर- 45, सेक्टर- 46 (साइबर पार्क) सेक्टर- 47 और 48 के अलावा सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार Phase- 6, बसई, सेक्टर- 37, 10, 9 और सेक्टर- 33 और 36 शामिल हैं. GMRL के मुताबिक, मेट्रो लाइन के पहले चरण का काम 2027 तक पूरा कर लिया जायेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

सुविधाओं में होगा इजाफा

  • दिल्ली से गुरुग्राम के बीच आवागमन करने वालों को फायदा होगा.
  • ट्रैफिक जाम से परे नाममात्र समय में सफर पूरा करना आसान हो जाएगा.
  • दिल्ली से हरियाणा के बीच सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत होगी.
  • आर्थिक और व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.
  • हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा होंगे.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.