ज्योतिष | सावन का महीना भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए बेहद की खास माना जाता है. अबकी बार सावन के महीने की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है और 9 अगस्त को इस महीने की समाप्ति होगी. सनातन धर्म में सावन के महीने को विशेष महत्व प्राप्त है. अगर आप भी भगवान भोलेनाथ के भक्त हैं और उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आप इस महीने में उन्हें आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं.
सावन महीने की शुरुआत होते ही 13 जुलाई को शनि देव भी वक्री चाल से चलेंगे यानी कि शनि देव की उल्टी शुरू हो जाएगी और 28 नवंबर तक शनि देव इसी चाल से चलने वाले हैं. ऐसे में 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्हीं तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
13 जुलाई से शुरू होगा अच्छा समय
कर्क राशि: इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, आपकी इनकम बढ़ने के भी योग दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में आप काफी प्रसन्न रहेंगे. अविवाहित लोगों की भी तकदीर चमक सकती है, जल्द ही आपको शादी विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. ऐसे में सावन के महीने में आप पर भगवान शनि देव की विशेष कृपा रहने वाली है.
मकर राशि: लंबे समय से चली आ रही सभी आर्थिक परेशानियां अब एक- एक करके समाप्त हो जाएगी. जल्द ही, घर में किसी नए कार्य की शुरुआत भी हो सकती है. शादी- विवाह के योग दिखाई दे रहे हैं, धन लाभ के भी योग बन रहे हैं. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा. 13 जुलाई से इन राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा.
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर बल मिलने वाला है, धन- धान्य की प्राप्ति होगी. करियर में भी आपको लाभ मिलने वाला है. जल्द ही, आप करियर से संबंधित कोई लंबी यात्रा कर सकते हैं. अगर आप ने पूर्व में कोई निवेश किया है, तो अब आपको उससे लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
