लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर आई खुशखबरी, CM सैनी ने बताया कब से मिलने लगेंगे 2100 रुपए

चंडीगढ़ | हरियाणा में लाखों महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना (Lado Lakshmi Yojana) के लागू होने का इंतजार है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में 2100 रुपये प्रति महीना आने हैं. सूबे की नायब सैनी सरकार ने बजट में इसके लिए 5,000 करोड़ रुपये के प्रावधान का भी ऐलान कर दिया है. इसके बावजूद, अभी तक महिलाएं इन पैसों की बाट जोह रही हैं. अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद ही इसे लेकर अपडेट दिया है.

CM Nayab Singh Saini

महिलाओं के लिए आई खुशखबरी

बुधवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम नायब सैनी के एक बयान से लाखों महिलाओं में खुशी का माहौल बना हुआ है. उन्होंने कहा कि सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना को अमलीजामा पहनाने की पूरी तैयारी कर ली है. इस योजना के तहत, इसी साल महिलाओं के खातों में 2100- 2100 रुपए की राशि जमा करवाई जायेगी. हमने वित्त वर्ष 2025- 26 के बजट में इस योजना के लिए 5 हजार करोड़ रुपए की धनराशि का प्रावधान भी कर लिया है.

याद रहे कि हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने 2024 में अपने ‘संकल्प पत्र’ में घोषणा की थी कि चुनाव जीतने के बाद पात्र महिलाओं के खाते में प्रति महीना 2100 रुपये भेजे जायेंगे. हालांकि, अभी तक इस योजना को लागू नहीं किया जा सका है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन का काम चल रहा है और जल्द ही पैसा खाते में आना शुरू हो जायेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

इन्हें मिल सकता है लाभ

लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ प्रदेश की गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को ही मिलेगा. मतलब जो परिवार बीपीएल श्रेणी में आते हैं, उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलेगा. वर्तमान में जिन परिवारों की सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम है, उन्हें ही BPL की श्रेणी में रखा गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.