31 जुलाई से पहले किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात, खातों में आएंगे 2 हजार रुपये

नई दिल्ली | मानसून के सक्रिय होते ही किसानों का काम बढ़ गया है. खेतों में धान की रोपाई भी शुरू हो गई है, इसी बीच किसान 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज की इस खबर में हम आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की नई किस्त के बारे में जानकारी देने वाले हैं. जल्द ही, सरकार की तरफ से किसानों के इंतजार को खत्म किया जा सकता है.

Farmer Kisan

किसानों के लिए अच्छी खबर

अगर आप भी किसान है और 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. इस खबर को सुनकर आप भी काफी खुश होने वाले हैं. जैसा की आपको पता है कि सरकार की तरफ से किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है, इसी में से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी है. खबरें सामने आ रही है कि 31 जुलाई 2025 से पहले सरकार की तरफ से इस योजना से जुड़ी हुई 20वीं किस्त जारी की जा सकती है यानी कि किसानों को जल्द ही नई किस्त का लाभ मिलने वाला है.

इस योजना के तहत, साल में 6000 रुपये की राशि तीन सामान किस्तों में दी जाती है. अभी तक इस योजना की 19 किस्त जारी हो चुकी है. केवल उन्हीं किसानों को इस योजना का लाभ मिलने वाला है, जिन्होंने ई- केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करवाया हुआ है. पिछले काफी समय से सरकार की तरफ से किसानों को ईकेवाईसी करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  CBSE ने जारी किया कक्षा 10वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम, इन तरीकों से चेक करें अपने नंबर

इस प्रकार करवाए E- KYC

  • इसके लिए सबसे पहले किसानों को पीएम kisan.gov.in टाइप करना है और पीएम किसान पोर्टल के होम पेज पर जाना है. यहां पर आपको ई- केवाईसी का ऑप्शन दिखाई दे जाएगा.
  • जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, आपको आधार नंबर डालकर सर्च करना है. अब आपको आधार से लिंक मोबाइल नंबर इंटर करना है. इसके बाद चार अंको का ओटीपी आएगा, इस वेरीफिकेशन प्रोसेस को पूरा करना है.
  • अगले स्टेप में आपको एक बार फिर से आधार ऑथेंटिकेशन के बटन को टाइप करना है. अब आपको 6 अंकों के एक और ओटीपी को इंटर करना है और सबमिट पर क्लिक कर देना है.
  • इस प्रकार आप काफी आसानी से ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.