देशभर की मंडियों में जल्द दिखेंगे हाइब्रिड आम, बिन सीजन के भी किसानों को होगा बम्पर मुनाफा

नई दिल्ली | वह दिन दूर नहीं जब देशभर की मार्केट में हाइब्रिड आम देखने को मिलेंगे. अब तक आप पारंपरिक आम देख रहे थे, जिनमें दशहरी, लंगड़ा और चौसा शामिल थे. यह भी इस दौड़ में पीछे छूटते नजर आएंगे. आने वाले समय में देश के साथ विदेश में भी हाइब्रिड आमों की ही मांग बढ़ेगी. इसका कारण यह है कि यह आम देर से पकते हैं और ज्यादा समय तक खराब नहीं होते.

Mango Peel Benefits

इनका स्वाद भी खट्टा- मीठा होता है. विदेशों तक इसकी जबरदस्त डिमांड है. भारत के मार्केट में इनका रेट भी अच्छा- खासा मिल जाता है. विदेश में इन आमों से किसानों को बहुत ज्यादा मुनाफा हो रहा है.

विशेषज्ञों ने बताए फायदे और नई किस्में

यह जानकारियां देते हुए फल एवं औद्यानिकी प्रौद्योगिकी संभाग, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि संस्थान की हाइब्रिड वैरायटी जैसे पूसा अरुणिमा और पूसा श्रेष्ठ जैसे आमों की विदेश तक बहुत ज्यादा डिमांड है. इस किस्म से किसानों को बहुत ज्यादा फायदा होने वाला है. खास बात यह है कि यह आम बाकियों से ज्यादा समय तक टिकते हैं. बाकी आम जो एक सप्ताह में खराब हो जाते हैं, लेकिन हाइब्रिड आम 21 से 22 दिनों तक खराब नहीं होते. विदेश में इस आम के स्वाद को काफी पसंद किया जाता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

उन्होंने जानकारी दी कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान अगस्त तक इन फलों से मुनाफा कमा सकते हैं. कहीं जगह सितंबर के पहले सप्ताह तक उन्हें बेचा जा सकता है क्योंकि उस समय तक मार्केट में कोई दूसरा आम मौजूद नहीं होता. किसान मुंह मांगी रकम भी पा सकते हैं. संस्थान ने एक और नई हाइब्रिड वैरायटी बनाई है जिसका नाम एच-17-1 है. यह जल्दी तैयार होने वाली वैरायटी है. इससे भी किसानों को अच्छा- खासा मुनाफा हो सकता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts