खुशखबरी: जुलाई महीने के पहले ही दिन सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, फटाफट देखें नई कीमतें

नई दिल्ली | जुलाई महीने की शुरुआत आमजन के लिए बड़ी राहत लेकर आई है. बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती कर दी है. आज 19 किलोग्राम भारवर्ग वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 58.5 रुपए सस्ता हो गया है. इससे पहले 1 जून को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर 24 रुपए सस्ता हुआ था. हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Gas Cylinder

कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा जारी नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत अब 1665 रुपए होगी जबकि पहले 1723.50 रुपए में मिलता था. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 19 किलोग्राम भारवर्ग वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1616 रुपए में मिलेगा जबकि पहले कीमत 1674.50 रुपए थी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन इलाकों से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम, जल्द मिलेगी 2 नए फ्लाईओवर की सौगात

वहीं, इस कटौती के बाद चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का नया रेट 1823 रुपए हो गया है जबकि पहले 1881 रुपए था. कोलकाता में अब गैस सिलेंडर का नया रेट 1769 रुपए होगा जबकि पहले 1826 रुपए था. बात करें घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की तो इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपए बनी हुई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.