जॉब डेस्क, Samagra Shiksha Vibhag Nuh Jobs | हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से समग्र शिक्षा विभाग नूह में शैक्षिक प्रेरक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. समग्र शिक्षा जिला नूह के तहत संचालित जिला नूह के 5 खण्डों के लिए विशिष्ठप्रशिक्षण केन्द्रों (सत्र 2025- 26) पर स्पेशल ट्रेनिंग फॉर आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रेन कार्यक्रम के अंतर्गत 7 से 14 वर्ष तक के बच्चों को स्पेशल ट्रेनिंग देने के लिए शिक्षा प्रेरकों के लिए अनुबंध आधार पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक है वह रजिस्टर्ड डाक या स्वयं जाकर अपने आवेदन भेज सकते हैं.
खबर में आगे आपको पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आवेदन करने का माध्यम, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन की अंतिम तिथि इत्यादि दी गई है इसीलिए आपसे अनुरोध है की खबर को पूरा पढ़ें.
| Samagra Shiksha Vibhag Nuh Vacancy 2025 |
| Organization | Haryana School Shiksha Pariyojna Parishad |
| Post Name | Educational Volunteers |
| Vacancies | 99 |
| Salary/ Pay Scale | Rs: 10,000/- |
| Job Location | Nuh |
| Last Date to Apply | 09 July 2025 |
| Mode of Apply | Offline |
| Category | Haryana Jobs |
| Official Website | hsspp.in |
| Official Notification | Click Here |
| Application Form | Click Here |
| Join Jobs Group | Click Here |
हरियाणा में निकली भर्तियों की जानकारी हेतु यहाँ से चेक करें – Haryana Jobs
| Important Dates |
आवेदन करने की शुरू तिथि: 02 जुलाई 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 09 जुलाई 2025 (सांय 5:00 बजे तक)
| Education Qualification |
इन पदों के लिए आवेदक 12वीं पास व B.ed or D.ed/स्पेशल बी. एड. न्युनतम 50 प्रतिशत और समकक्ष होना चाहिए.
| Application Fee |
किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.
| Age Limit |
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 42 वर्ष
| Vacancy Details |
कुल पद: 99
| How to Apply |
- दिए गए लिंक द्वारा अपने एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें.
- आवेदन फार्म को भरें तथा आवश्यक दस्तावेज आवेदन फार्म के साथ लगाए.
- आवेदन वाले लिफाफे पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
- भरे गए आवेदन फार्म को “District Project Coordinator, Samagra Shiksha Office, Mini Secretariat Room No. 316/A Nuh“ के पते पर डाक के माध्यम से या स्वयं जाकर जमा कर दें.
| Selection Process |
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित आधार पर होगा.
1. इंटरव्यू
2. दस्तावेज सत्यापन
नोट: अभ्यर्थियों/ उम्मीदवारों से विनम्र निवेदन है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखें.
