दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं में एडमिशन का दूसरा फेज शुरू, जानें आवेदन का शेड्यूल

नई दिल्ली | अगर आप भी अपने बच्चों का दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा 10वीं या 12वीं में एडमिशन करवाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. ऐसे विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में दाखिले के दूसरे फेज की शुरुआत हो रही है. इसके तहत, वे छात्र एडमिशन ले सकेंगे जो मार्च 2025 में किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे.

Job Student

इस संबंध में दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा एक सर्कुलर जारी कर बताया गया है कि इस प्रक्रिया के तहत अगले सप्ताह तक आवेदन फॉर्म मिलने शुरू हो जाएंगे, जिन्हें टेस्ट सेंटरों से प्राप्त किया जा सकेगा. ध्यान रहे कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए केवल दिल्ली के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं.

इन स्कूलों में होगा दाखिला

यह दाखिले शिक्षा विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे सामान्य सरकारी स्कूलों में होंगे. इस प्रक्रिया के तहत राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय (RPVV), स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस (SOSE) और स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को इससे अलग रखा गया है. निदेशालय के अनुसार, 9 जुलाई से आवेदन फॉर्म उपलब्ध होंगे और इन्हें भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है.

यह भी पढ़े -  JEE Advanced 2026 छात्रों को बड़ी राहत, IIT काउंसलिंग में इन शर्तों के तहत मिलेगा मौका

विभाग ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वे समय सीमा के भीतर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा करें. आवेदन जमा होने के बाद छात्रों के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट आयोजित किया जाएगा. 30 जुलाई को उन स्कूलों में एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जहां छात्रों ने आवेदन किया होगा.

2 अगस्त को होगी परीक्षा

एडमिशन के लिए परीक्षा 2 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा का परिणाम 6 अगस्त को घोषित किया जाएगा. सभी स्कूलों को 30 अगस्त तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. 12वीं में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को सत्र 2024– 25 के दौरान आवश्यक विषयों के साथ 11वीं कक्षा पास होना जरूरी है. इसके अलावा, जिस स्ट्रीम के लिए आवेदन किया जा रहा है, उसमें 10वीं में न्यूनतम पासिंग पर्सेंटेज होना भी जरूरी है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts