चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से CET (संयुक्त पात्रता परीक्षा) 2025 के लिए लगातार तैयारियां की जा रही है. इस परीक्षा के लिए HSSC द्वारा पुख्ता इंतजाम कराए जाएंगे. परीक्षा के दौरान किसी फर्जीवाड़े को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा की तैयारी की जा रही है. इसी महीने होने वाली सीईटी परीक्षा में परीक्षार्थियों की हाजिरी के लिए बायोमीट्रिक्स और चेहरे को पहचानने के लिए स्कैनर लगेंगे.
10 जुलाई को खोले जायेंगे टेंडर
इस कदम से फर्जीवाड़े पर काफी रोक लगेगी. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जुलाई में ही परीक्षा को कराने की तैयारी में लगा हुआ है. इसके लिए आयोग 10 जुलाई को टेंडर खोलेगा. ऐसे में इसी महीने सीईटी का आयोजन होने के आसार बढ़ गए हैं. प्रबल संभावना है कि सीईटी परीक्षा इसी महीने में आयोजित होगी.
इसी महीने होगी सीईटी परीक्षा
आयोग की तरफ से तलाशी से जुड़े उपकरणों, सीसीटीवी कैमरे, ऑनलाइन- ऑफलाइन बायोमीट्रिक्स और क्यूआर कोड स्कैनिंग, चेहरा पहचान से जुड़े उपकरणों को लेकर टेंडर खोले जाएंगे. जैसे ही यह सब पूरा होगा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से परीक्षा केंद्रों की लिस्ट भी बना ली गई है. अबकी बार चंडीगढ़ में भी परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं.
